अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रांडेड कंपनी की नकली खाद-कीटनाशक मामले में 4 आरोपी और गिरफ्तार

Share

इंदौर

इंदौर में ब्रांडेड कंपनी की नकली खाद और कीटनाशक तैयार करने के मामले में पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से ब्रांडेड कंपनी के रैपर व अन्य सामान जब्त किया है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने पालदा इलाके में नकली खाद बनाने की कारखाने पर दबिश दी थी। आरोपी यूपी से भी खाली बोरिया, रॉ मटेरियल बुलवाते थे।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी इंदौर की कुछ प्रिंटिंग प्रेस में भी ब्रांडेड कंपनी के रैपर, बॉक्स तैयार करवाते थे। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

भंवरकुआं टीआई शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पालदा इलाके में खेतों में बने मकान में इफको कंपनी की नकली खाद आरोपियों द्वारा तैयार करने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाए आरोपी उत्तर प्रदेश सहित अन्य शहरों से बोरिया, रॉ मटेरियल बुलवाते थे। इसमें कुछ लोग राजस्थान से भी जुड़े हुए है।

इसमें मामले में अब तक राजस्थान के पर्वत सिंह, राजगढ़ के लखन बैरागी, इंदौर के शोएब अंसारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी नकली खाद के साथ ही किसानों में फेमस बीचों का काम करते थे।

दुकानों पर सक्रिय थी मार्केटिंग की टीम
टीआई के मुताबिक नकली खाद और कीटनाशक बनाने वाले आरोपी इंदौर की कुछ प्रिंटिंग प्रेस में ब्रांडेड कंपनी के रैपर, बॉक्स आदि तैयार करवाते थे। जिसे वे नकली खाद्य, कीटनाशकों पर लगाते थे। आरोपियों के पास से 3 से 4 हजार रैपर भी बरामद हुए है। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि इनकी एक मार्केटिंग की टीम भी थी, जो इंदौर में खाद्य का व्यापार करने वाले दुकानदारों को ये असली माल बताकर नकली माल सप्लाई करती थी। इस मामले में ओर भी आरोपियों की तलाश जारी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें