अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बार में शराब पीने के बाद 3 दिन में 4 की मौत 2 गंभीर, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में निकला जहर

Share

इंदौर

23 और 24 जुलाई के दौरान शहर के पैराडाइज और सपना बार में शराब पीने के बाद तीन दिन में चार युवकों की मौत हो गई। इनमें तीन पुराने दोस्त थे। सभी ने एक साथ पार्टी की थी। दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। शॉर्ट पीएम में तीनों के शरीर में जहर मिला है। जबकि तीसरे दोस्त ने इनके साथ शराब नहीं पी थी। तीनों की मौत एक-दो दिन में ही हो गई। उधर, एक मृतक का पीएम नहीं हुआ। एसपी का दावा है कि शराब जहरीली नहीं थी, लेकिन मौत के कारण को जांच रहे हैं। पुलिस ने सिर्फ दो लोगों की मौत की जानकारी दी है।

मृतक शिशिर तिवारी - Dainik Bhaskar

तीसरे की मौत ने उलझाई गुत्थी

23 जुलाई को पैराडाइज बार में स्कीम नंबर 155 निवासी सागर पाटिल व उसका दोस्त छोटू उर्फ शिशिर तिवारी (26) दोपहर से शराब पी रहे थे। बाद में 5 दोस्त और आ गए। रात तक शराब पीते रहे। 24 को सागर की तबीयत बिगड़ी और रात में मौत हो गई। कांस्टेबल पत्नी व परिजन बिना पीएम उसका शरीर धुलिया ले गए। फिर 25 को शिशिर की तबीयत बिगड़ी। उसने भी दम तोड़ दिया। 26 को रिंकू वर्मा व अभिषेक अग्निहोत्री बीमार हुए। अगले दिन अभिषेक की मौत हो गई, जबकि रिंकू अस्पताल में है। अभिषेक पार्टी में शामिल भी नहीं हुआ था।

इसी ने गुत्थी उलझा दी है। शिशिर व अभिषेक दोनों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में जहर मिला है। उधर, 24 जुलाई को मरीमाता के सपना बार में शराब पीने के अगले दिन सचिन गुप्ता (39) की मौत हो गई। उसकी पीएम रिपोर्ट में भी जहर मिला। वहीं पैराडाइज बार में शराब पीने के बाद 24 को मोहन ठाकुर भी बीमार हुए।

मृतक अभिषेक

मृतक अभिषेक

परिजन बोले : शराब पार्टी के बाद ही तबीयत बिगड़ी और जान चली गई

सोमवार को पीएम कराने आए शिशिर के भाई सौरभ ने कहा- पार्टी के बाद रात में उसे उल्टियां हो रही थी। सुबह उसे बॉटल चढ़ाई। फिर उसकी सांसें थम गई। ये पांच-छह लोग शराब पार्टी कर रहे थे। उसके बाद ही सागर और शिशिर की मौत हुई है। मंगलवार को पीएम करवाने आए अभिषेक के परिजन बोले कि हमारा बेटा शराब नहीं पीता था। यह झूठ है। हालांकि दोस्तों ने इसकी पुष्टि की है।

मृतक सचिन गुप्ता

मृतक सचिन गुप्ता

पुलिस का दावा : बार में 100 से ज्यादा लोग थे, शराब जहरीली होती तो और भी मौत होती

एसपी महेशचंद्र जैन ने मंगलवार शाम को मीडिया से चर्चा में बताया कि दो की मौत हुई है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सस्पेक्टेड पॉइजन मौत की वजह आई है। बाकी के लोगों की मौत नहीं हुई है, इसलिए यह माना जाता है कि शराब जहरीली नहीं थी। यदि शराब जहरीली होती तो और भी लोगों की मौत होती, क्योंकि वहां 100 से ज्यादा लोगों ने शराब पी थी। बार वाला भी लाइसेंसी दुकान से शराब लेता था। फिलहाल बार को सील कर दिया है। उसकी बॉटल और सैंपल लिए हैं।

डॉ. हरिप्रसाद यादव, पेट रोग विशेषज्ञ

डॉ. हरिप्रसाद यादव, पेट रोग विशेषज्ञ

यह शराब के ओवर डोज का मामला है

  • अधिक शराब पीने से अगर उल्टियां शुरू हो जाएं तो यह समझ लेना चाहिए कि ये शराब के ओवरडोज का मामला है। हमारे यहां अधिकांश मौतें ज्यादा शराब पीने से ही होती हैं। हालांकि जो घटनाक्रम सामने आया है इस तरह के मामलों में आपसी दुश्मनी के बिंदु पर भी जांच होना चाहिए। यदि शाॅर्ट पीएम में सस्पेक्टेड पॉइजन आया है तो उसकी लैब में जांच होना चाहिए। -डॉ. हरिप्रसाद यादव, पेट रोग विशेषज्ञ

इंदौर IG बोले- दो की मौत हुई है, लेकिन जहरीली शराब का अब तक कोई प्रमाण नहीं

इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि दो की मौत हुई है, लेकिन जहरीली शराब का अब तक कोई प्रमाण नहीं है। वहीं महाराष्ट्र का रहने वाले युवक को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ले गए। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा पॉइजन अटैक की बात कही गई है। दोनों युवक की मौत के बाद उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।

घटना शुक्रवार को एरोड्रम थाना क्षेत्र के पैराडाइस पर पार्टी मनाने के दौरान कुछ दोस्तों की शराब पीने के बाद सोमवार सुबह एक की मौत हो गई। वहीं पार्टी में दूसरे दोस्त ने उल्टी के बाद दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग व आबकारी विभाग के आला अधिकारी पैराडाइज पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शुक्रवार देर रात दोस्त एक साथ पार्टी मना रहे थे और उन्होंने बियर पीने के साथ-साथ अल्कोहल का भी सेवन किया था। अधिकारियों की मानें तो संभवतः अन्य कारणों से मौत हो सकती है।

7 दोस्त गए थे पार्टी मनाने, दो की मौत

स्कीम नंबर 51 में रहने वाले 26 वर्षीय शिशिर पिता ओमप्रकाश चौधरी की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार को एरोड्रम थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंपा। मृतक के परिजनों की माने तो शिशिर 24 जुलाई को दोस्तों के साथ पैराडाइज पब में पार्टी मनाने गया था। देर रात घर आया और सोने चला गया। शिशिर जब सुबह उठा और पिता को छोड़ने के लिए उनके दफ्तर गय वहां से लौटकर आया तो उसे उल्टियां होने लगीं। सामान्य इलाज कराने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे निजी अस्पताल में ले गए। थोड़ी देर बाद डाक्टर ने उसे आइसीयू में भर्ती कर लिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही जानकारी ये भी सामने आई है कि शराब का सेवन करने वाले शिशिर के दोस्त सागर अग्रवाल की भी मौत हो चुकी है। सागर, महाराष्ट्र से हाल ही में इंदौर आया था। वही सागर ने भी मौत के पहले उल्टियां की थीं। इधर, पुलिस शराब के एंगल के साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है उन्होंने घटना के एक दिन पहले क्या खाया और पिया था। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक का इलाज जारी

वही पार्टी मनाने गए रिंकू वर्मा नामक युवक का इलाज जारी है। उसकी किडनी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसके चलते वो डायलासिस पर है। गम्भीर रूप से बीमार रिंकू वर्मा के दोस्त स्वप्निल शर्मा ने बताया कि चार दोस्त साथ शराब पीने बैठे थे। जिनमे रिंकू का दोस्त अभिषेक अग्निहोत्री भी सोमवार रात को दम तोड़ चुका है। ये सभी लोग एक साथ पार्टी मनाने के लिए पैराडाइज पब में बैठे थे जिनमे से 2 दोस्तो की मौत हो चुकी है। वही रिंकू का गंभीर हालत में इलाज जारी है। स्वप्निल ने बताया कि शराब पीने के बाद सभी को सिरदर्द हुआ और सुबह सुबह उन्हें दिखना भी बंद हो गया था।घटना के बाद मृतक अभिषेक के पिता का कहना था कि उसके बेटे को बदनाम किया जा रहा है। अभिषेक ने कभी शराब नहीं पी है। मौत के बाद अभिषेक के पिता ने पुलिस में किसी तरह की कोई कंप्लेंट भी दर्ज नहीं कराई।

सभी लोगों ने बीयर ली थी और उसके साथ बाद उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दो लोगो की मौत हुई है वही एक व्यक्ति गम्भीर रूप से बीमार है। आईजी के मुताबिक बीमार युवक से जानकारी ली जा रही है और अभी तक उसके द्वारा बताया गया है कि ये 3 दिन पहले की घटना है। वही लाइसेंसी बीयर बार की बची हुई सामग्री के साथ ही पुलिस अन्य तथ्यों पर जांच कर रही है। — आईजी हरिनारायणचारि मिश्रा

अधिकारी का कहना था कि यदि जहरीली शराब होती तो अन्य व्यक्ति भी इसकी चपेट में आते हैं। घटना शुक्रवार की है। परिवार जो आरोप लगा रहा है। वह सोमवार की घटना बता रहा है। आबकारी विभाग ने इतिहास बरतते हुए शराब के स्टॉक को सील कर दिया है। वहीं अन्य पहलू पर भी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार की रात के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें लगभग 100 से अधिक व्यक्ति शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। –-राजनारायण सोनी , सहायक आयुक्त आबकारी इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें