अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

4 कविताएं (आगे बढ़ने का जज़्बा / क्यों नहीं है मुझे आजादी? / हर मुश्किलों से लड़ना जानती हैं लड़कियां / मां की ममता)

Share

आगे बढ़ने का जज़्बा

पूजा आर्य
चौरसों, गरुड़
बागेश्वर, उत्तराखंड

लड़कियां होती घर की शान हैं,
बिना उनके न होता कोई काम है,
लड़कियां करती आज सब काम,
ना रहती किसी से पीछे वो हर बार,
आगे बढ़ने का जज्बा उसके अंदर है,
आगे बढ़ कर मंज़िल उन्हें पाना है,
ये उन्हें आज सबको है बताना,
नहीं डरती है अब वह किसी से,
ये उसने आज सबको बताया है,
अपनी मंज़िल को कैसे पाना है,
लड़कियों ने ये करके दिखाया है॥

क्यों नहीं है मुझे आजादी?

करीना
भागदानू, उत्तराखंड

मैं भी तो एक लड़की हूं,
क्यों नहीं मिलती हमें आज़ादी,
मैं भी तो आगे बढ़ सकती हूं,
दुनिया में नाम रौशन कर सकती हूं,
जैसे लड़के होते हैं वैसी मैं भी हूँ,
मैं भी लड़कों के बराबर हूं,
फिर क्यों होता मुझपर अत्याचार?
क्यों ऐसे होते हैं समाज के विचार?
मैं भी हर कर्तव्य निभाने को हूं तैयार,
लड़की हूं तो कमज़ोर मत समझो,
संसार में मुझे बेचारी मत समझो,
विकास में हमारी भी है साझेदारी,
फिर क्यों नहीं मिलती हमें आज़ादी॥

हर मुश्किलों से लड़ना जानती हैं लड़कियां

हिमानी
लमचूला, उत्तराखंड

जब महावारी के दर्द से तड़पती हैं लड़कियां,
फिर भी अपनी ज़िम्मेदारी निभाती हैं लड़कियां,
हर मुश्किल से लड़ना जानती हैं लड़कियां,
कांटों से गुज़र कर राह बनाती हैं लड़कियां,
फिर क्यों समझते हो कमज़ोर हैं लड़कियां?
दुनिया से लड़कर जीतना जानती हैं लड़कियां,
मत समझो तुम कि बेबस हैं लड़कियां,
बोल सकती हैं और अपनी आवाज़ उठा सकती हैं,
मगर फिर भी खामोश रहती हैं लड़कियां,
माहवारी के दर्द में उनका साथ तो दो,
वह मज़बूत हैं यह एहसास तो दो,
हर जज़्बात से गुज़र जाती हैं लड़कियां,
जो आंच आये तो दुनिया से लड़ जाती हैं लड़कियां॥

मां की ममता

भावना रावल
गनीगांव, गरुड़
उत्तराखंड

मां की ममता मां का लाड,
बड़ा अनमोल है उसका प्यार,
जिस मां ने हमें जन्म दिया,
जिसने हमें पाला और पोसा,
जिस मां ने हमें चलना सिखाया,
जिसने हमें खाना सिखाया,
जिसकी गोद में है पाठशाला,
उसी ने हमें पढ़ाया और लिखाया,
अपनी इच्छा को दरकिनार कर,
जिसने हमें जीना सिखाया,
उसकी महिमा है अपरंपार,
मां की ममता मां का लाड,
बड़ा अनमोल है उसका प्यार॥

चरखा फीचर्स

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें