अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संजय शुक्ला और हयात इंटरनेशनल के बीच 400 करोड़ का अनुबंध, इंदौर में पूर्व विधायक बनाएंगे होटल ग्रैंड हयात

Share

इंदौर में 5 और 7 स्टार लग्जरी होटलों के आने का सिलसिला जारी है। शहर में अब होटल ग्रैंड हयात दस्तक देने जा रही है। होटल कंपनी हयात ने आज बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संजय शुक्ला की कंपनी क्रिविश हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत इंदौर में ग्रैंड हयात नाम से शानदार होटल बनाया जाएगा। यह होटल 11.5 एकड़ जगह में बनेगा।

हयात कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते शहरों में अपने बड़े होटल खोलना चाहती है, और यह होटल इसी कोशिश का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार हयात ग्रुप और संजय शुक्ला के बीच इंदौर में होटल बनाने के लिए 400 करोड़ रुपए की डील हुई है।

इंदौर में बनने वाले होटल ग्रैंड हयात में 250 कमरे और सुइट्स होंगे। होटल में पांच अलग-अलग तरह के रेस्टोरेंट और खाने-पीने की जगहें होंगी। साथ ही, मीटिंग और बड़े कार्यक्रमों के लिए 53,000 वर्ग फुट (लगभग 5,000 वर्ग मीटर) से ज्यादा की जगह भी होगी।

इसमें एक बॉलरूम भी होगा, जो लगभग 27,986 वर्ग फुट (करीब 2,600 वर्ग मीटर) का होगा। यह होटल ऐसे बनाया जाएगा कि यहां बिजनेस करने वाले लोग और घूमने आए लोग दोनों आराम से रह सकें। यहां स्पा, जिम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। बच्चों, युवाओं और बड़ों के लिए खेलने और मनोरंजन की खास जगहें भी होंगी।

अपनी बनावट के लिए देश-विदेश में पहचान बनाएगी इंदौर की हयात होटल

इस मौके पर संजय शुक्ला ने कहा, यह होटल लोगों को लग्जरी, आराम और शानदार माहौल देगा। यहां अच्छे कमरे और बड़े इवेंट हॉल की जरूरत भी पूरी होगी। ग्रैंड हयात इंदौर, अपनी शानदार बनावट, बेहतरीन सर्विस और मजेदार अनुभवों के लिए जाना जाएगा। यह होटल देश-विदेश से आने वाले लोगों और स्थानीय मेहमानों को लग्जरी होटल के साथ-साथ बिजनेस से जुड़ी अच्छी सुविधाएं भी देगा।

ताज होटल के लिए हो चुका एग्रीमेंट शहर के सुपर कॉरिडोर पर जल्द ही इंडियन होटल्स कंपनी (आइएचसीएल) समूह का भव्य ‘ताज‘ होटल भी तैयार होगा। कॉरिडोर पर इंफोसिस के पास करीब तीन एकड़ में होटल की बहुमंजिला इमारत बनेगी। इमसें 350 रुम होंगे। आइएचसीएल ग्रुप इंदौर के मणिकरण कॉमर्शियल प्रालि के राजेश मेहता व पिंटू छाबड़ा से 12 मार्च 2024 को इस होटल के निर्माण के संबंध में एग्रीमेंट कर चुका है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें