अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

यूरोप का प्रवासी सकंट: ट्यूनीशिया के पास नाव डूबी, 43 की मौत

Teunisia Migrant Boat
Share

ट्यूनीशिया के करीब नाव डूबने की वजह से 43 प्रवासियों की मौत हो गई है. ट्यूनीशिया की रेड क्रीसेंट ने प्रवासियों की मौत की पुष्टि की है.

प्रवासियों को लेकर ये नाव लीबिया के ज़ुवारा बंदरगाह से निकली थी और भूमध्य सागर को पार कर यूरोप जाने की फिराक में थी.

देश में रेड क्रीसेंट प्रमुख मोंगी स्लिम ने बताया कि ट्यूनीशिया की नौसेना ने नाव में सवार 84 लोगों को बचा लिया.

ये नाव सोमवार को रवाना हुई थी. इसमें मिस्र, सूडान और बांग्लादेश के नागरिक सवार थे.

इंजन में खराबी आने की वजह ये नाव डूब गई. गर्मियों को दौरान उत्तर अफ्रीका से यूरोप में दाखिल होने वाले प्रवासियों की संख्या में इजाफा हुआ है.

madhav mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें