अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बिना मास्क दुबई में 60 हजार तो नैरोबी में 20 हजार जुर्माना, इंदौर में सख्ती नहीं

Share

इंदौर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए हम भी जिम्मेदार हैं। पहली और दूसरी लहर में मास्क लगाने और दूरी रखने में जो सख्ती हमने खुद रखी थी वह अब हम भूल गए हैं। वहीं दुनिया के 5 शहरों में कोरोना से बचाव के इन दोनों सुरक्षा कवच को लेकर वहां के बाशिंदे भी सतर्क हैं तो पुलिस-प्रशासन भी सख्त है। मास्क नहीं लगाने पर दुबई में 60 हजार तो नैरोबी में 20 हजार तक का जुर्माना है।

ऐसा करने से कोरोना आएगा

चौपाटी : तरीके से नहीं लगा रहे मास्क

1. शाम 5 बजे 56 दुकान की पार्किंग खचाखच थी। 1000 से अधिक दोपहिया वाहन खड़े थे।

2. 5000 से अधिक लोग चौपटी का लुत्फ़ उठा रहे थे। नगर निगम ने बिना मास्क वालों के 25 चालान बनाए।

3. गार्ड भी लोगों से लगातार मास्क लगाने का कह रहे थे। लेकिन लोग दिखाने के लिए मास्क पहने थे। दुकानों के सभी 10 ब्लॉक में दूरी भी नहीं।

बाजार : नहीं रख रहे सोशल डिस्टेंसिंग

1. राजवाड़ा क्षेत्र में इमाम बाड़ा, सराफा, बर्तन, कपड़ा सहित अन्य बाजारों में शाम 6 बजे भारी भीड़ उमड़ रही थी।

2. अधिकांश लोग बिना मास्क थे। दुकानदारों के साथ निगमकर्मी मास्क नहीं लगाए थे। दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था।

3. शाम के समय 50 हजार से अधिक लोग एक समय में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के आवाजाही कर रहे हैं।

धर्मस्थल: दूरी व मास्क दोनों जरूरी है

1. धार्मिक स्थलों पर भीड़ हो रही है, लेकिन श्रद्धालु कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। सख्ती भी नहीं है।

2. धार्मिक स्थल परिसर में बिना सुरक्षा का ध्यान रखे बिना श्रद्धालु घंटों बैठे रहते हैं। सैनिटाइजर का भी उपयोग नहीं कर रहे हैं।

3.पहली और दूसरी लहर में धार्मिक स्थलों में बिना मास्क के एंट्री नहीं थी। बाद में इन्हें बंद कर दिया था।

सैर-सपाटा : फन के साथ सेहत भी जरूरी

1. मेघदूत गार्डन में बुधवार शाम तक 887 लोगों ने एंट्री ली। प्रभारी चेतन पाटिल के अनुसार शाम को ज्यादा भीड़ होती है।

2. चिड़ियाघर में 4480 दर्शक आए। प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि सामान्य दिनों में 5 हजार के आसपास दर्शक आ रहे हैं। 3.नेहरू पार्क में 530 व रीजनल पार्क में 620 दर्शक पहुंचे। शहर के अन्य बगीचों में भीड़ हो रही है।

ऐसे टूटेगी कोरोना चेन

एक्सपर्ट- सिर्फ मास्क लगाने से हम लॉकडाउन से बच जाएंगे

  • यदि पूरी जनता ने मास्क का उपयोग किया, भीड़ से दूरी रखी तो हम 30 ओमिक्रान की गति भी 30 प्रतिशत तक कम कर सकते है। इतना ही नहीं इससे हम बिना लॉकडाउन के तीसरी लहर पर जीत पा सकते है।
  • डेल्टा गर्दन की नीचे तक वार करता था, ओमिक्रान सिर्फ गले तक असर कर रहा है। ऐसे में मास्क लगा लिया, भीड़ से बच गए, जो हमारा बायोबबल है, उससे बाहर नहीं निकले तो हम बच सकते है।
  • जरूरी है बच्चें, बुढ़े घर से अनावश्यक न निकले। यह सिर्फ अगले दो महीने करना है।
  • प्रशासनिक स्तर पर मॉनीटरिंग जरूरी है। एक दायरे के बाद प्रशासन की मजबूरी होता है प्रतिबंध। अभी हम आग्रह से इसे कम कर सकते है। अभी जो आर वेल्यू है वह 1.6 से 1.15 या 1.25% तक है। यह 3 से 4% भी हो गई तो प्रतिबंध ही एकमात्र रास्ता होगा।
  • जो डेटा अभी आ रहे है यह अगले 15 दिन में 10 गुना तक पहुंचेगा। अभी मरीज ज्यादा एडमिट नहीं हो रहे, ऑक्सीजन या आईसीयू की आवश्यकता नहीं हो रही उन्हें।
  • इसलिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बिलकुल बचे। मॉल, थियेटर, जिम, स्वीमिंग पुल, सिनेमा, बाजार, पार्क को अगले दो महीने और बाय-बाय कह दे।
  • फेमिली गेदरिंग अभी सबसे ज्यादा बड़ी परेशानी है। इसमें सतर्कता रखनी होगी।

एक्सपर्ट पैनल– आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय लोढ़े और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत जैन।

विदेश में ऐसी सख्ती

  • विदेश में रह रहेे इंदौर के लोगों से जानिए वहां पब्लिक प्लेस को सिक्योर करने के लिए क्या किया जा रहा है।
  • पुलिस-प्रशासन कितना सख्त है और प्रोटोकॉल तोड़ने पर कितना जुर्माना लोगों से वसूला जा रहा है।

शिकागो : मॉल्स को किया वनवे, संक्रमण 50%तक घटा

  • मॉल्स को वनवे करने से क्रॉसिंग नहीं होती। इससे शॉपिंग प्लेस पर संक्रमण 50% कम हो गई।
  • हर मार्केट ने अपने एप बना लिए हैं। शॉपिंग के बाद बिलिंग डेस्क पर नहीं जाना पड़ता।

(एलिस भोपालवाला)

सिंगापुर : एप बताता है किसने वैक्सीन नहीं लगवाई

  • पब्लिक प्लेस पर इलेक्ट्रॉनिक वैरिफिकेशन के बिना एंट्री नहीं। एप में ब्लू टूथ ऑन रहता है जो अलार्म से बता देता है कि आपके पास वाला ब्लू टूथ वैक्सीनेटेड है या पॉजिटिव हैं।

(डॉ. शिरीष जौहरी)

दुबई, यूएई: मास्क न लगाने का जुर्माना 60 हजार जुर्माना

  • पब्लिक प्लेस पर मास्क न पहनने पर 60 हजार फाइन है।
  • पब्लिक प्लेस पूरी तरह से सेनिटाइज होते हैं नियमित रूप से।
  • दुबई से अबुधाबी जाने पर भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूरी है।

(अब्बास सैफी)

नैरोबी, केन्या : पुलिस-प्रशासन बहुत ज्यादा सख्त है

  • यहां पुलिस-प्रशासन काफी सख्त है। लॉकडाउन में दरवाजे पर भी बिना मास्क हैं तो 20 हजार रुपए फाइन लगता है।
  • बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट कहीं भी एंट्री सख्ती से मना है।

(प्रशांत मोहिते)

टोरंटो, कनाडा : जू, म्यूज़ियम, हिस्टॉरिक प्लेस सभी बंद हैं

  • ज़ूम और म्यूज़ियम, पुरात्तविक स्थान जैसे सभी स्थान बंद हैं।
  • शॉपिंग मॉल्स, फूड कोर्ट में 50 प्रतिशत एंट्री ही दी जा रही है।
  • एक प्रोविंस से दूसरे में जाने पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूरी है।

(अभिषेक दुबे)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें