अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*71 साल के विधायक ने छुए महान आर्यमन सिंधिया के पैर*

Share

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 31 वर्षीय बेटे महान आर्यमन सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 11 सेकंड के इस वीडियो ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बहस छेड़ दी है. वीडियो में करीब 71 साल के शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन महान आर्यमन सिंधिया के पैर छूते नजर आ रहे हैं. अब विपक्ष संस्कारों की दुहाई दे रहा है. उसका कहना है कि जिस उम्र में आमतौर पर वरिष्ठ नेता सम्मान लेते नजर आते हैं, उसी उम्र में एक विधायक अपने से 42 साल छोटे नेता के पैर छू रहा है..

शिवपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन और शिवपुरी-गुना से सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें 73 वर्षीय विधायक देवेंद्र जैन ने खुद से करीब 40 साल छोटे महाआर्यमन सिंधिया के पैर छू लिए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल, शिवपुरी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र जैन महाआर्यमन सिंधिया समेत कई लोगों मंच पर मौजूद थे। जैसे ही मंच पर विधायक जी ने केक काटा। मौके पर मौजूद महाआर्यमन खड़े होकर ताली बजाने लगे। इसके बाद उन्होंने उम्र में छोटे महाआर्यमन सिंधिया के पैर छू लिए।

.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें