अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राज ठाकरे की धमकी के बीच मुंबई में 803 मस्जिदों को लाउडस्पीकर की इजाजत

Share

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की लाउडस्पीकर को लेकर जारी चेतावनी के बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को कहा कि शहर में 803 मस्जिदों को लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दी गई है। मस्जिदों द्वारा कुल 1,144 आवेदन आए थे, पुलिस प्रमुख संजय पांडे ने कहा, शेष मस्जिदों के आवेदनों को सत्यापित किया जा रहा है और प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले राज ठाकरे ने ऐलान किया है कि 4 मई को जिन मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान हुई तो उन्हीं इलाकों में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा चलाई जाएगी।

मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को 3 मई तक सभी मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा था। इसके बाद मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए ऐलान किया कि 4 मई को शहर की जिन मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान हुई तो उन इलाकों में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा चलाई जाएगी। 

गौरतलब है कि औरंगाबाद में हाल ही में एक रैली के दौरान मनसे प्रमुख ने 4 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए जाने पर हनुमान चालीसा का जाप करने का आह्वान किया था। इसके बाद, महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के निर्देश पर मंगलवार को औरंगाबाद की चौक पुलिस ने ठाकरे और रैली के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनसे प्रमुख पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं।

संबंधित खबरें

उज्जैन: महाकाल मंदिर में मुस्लिम शख्स, महिला बोली- रॉड से किया हमलामंदिर हो या मस्जिद, तेज आवाज पर लाउडस्पीकर हटाने का योगी सरकार का आदेशकालीचरण ने अब मुसलमानों पर उगला जहर, हिंदुओं को दिखाया डरदिल्ली की जनता चाहती है धार्मिक स्थलों से हटें लाउडस्पीकर: भाजपादिल्ली हिंसा: खालिद और इमाम की जमानत याचिका पर 6 मई को होगी सुनवाईलाउडस्पीकर विवाद के बीच ऐसे गरीबों की मदद करेंगी पुणे की मस्जिदेंहैंड ग्रेनेड मामला : ‘दिल्ली के मोहम्मदपुर का नाम बदलने पर मिली धमकी’ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का विरोध का ऐलान, DM और CP से रोकने की मांग

मनसे प्रमुख के चचेरे भाई और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिन में पहले राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। बाद में, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ ने कहा कि पुलिस किसी भी तरह के कानून और व्यवस्था से संबंधित मामलों को संभालने के लिए तैयार है, कहा कि महाराष्ट्र के सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, लाउडस्पीकर विवाद को देखते हुए राज ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘शिवतीर्थ’ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने मनसे सुप्रीमो के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें