अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

8इंदौर, भोपाल और गोवा तक फैले एमडी ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा:दो महिला सहयोगियों के साथ बाबा गिरफ्तार*

Share

इंदौर, भोपाल और गोवा तक फैले एमडी ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने वैभव उर्फ बाबा को दो महिला सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है. इवेंट और पार्टी की आड़ में पब, बार और क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की जा रही थी. नेटवर्क का सिरा भोपाल के स्कूल प्रिंसिपल अबान शकील से जुड़ता है.

इंदौर/ भोपाल. हाई-प्रोफाइल पब, बार और क्लबों में चल रही ड्रग्स पार्टियों का एक बड़ा और संगठित नेटवर्क पुलिस जांच में सामने आया है. इस नेटवर्क का सिरा भोपाल के एक स्कूल प्रिंसिपल अबान शकील से जुड़ता है, तो बाकी तार इंदौर, मुंबई, गोवा और अन्‍य राज्‍यों तक फैले हुए हैं. अबान शकील ने पूछताछ में कई नाम गिनाए हैं. उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे सिस्टम की परतें खुलती जा रही हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इवेंट, कैटरिंग और पार्टी प्लानिंग की आड़ में एमडी ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी. नेटवर्क इतना शातिर था कि लग्जरी गाड़ियों, महंगे होटलों और सुपर हाई-प्रोफाइल पार्टियों के जरिए ड्रग्स बेची जाती थी. यही वजह है कि इंदौर से लेकर मुंबई और गोवा तक ड्रग्स का यह रूट लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचा रहा.

बाबा ने बताया है कि वह ड्रग्‍स नेटवर्क में आमिर गोल्डन (खजराना), इरशाद बदक (श्रीनगर), मोइनू दाल(श्रीनगर), अलमू (खजराना), गोल्डी(विजयनजर), हिमांशू(इंदौर) आफताब (राजेंद्रनगर), दानिश (रतलाम), शाहरुख (देवास), शोएब, अदनान, आंटी (गुलाब बाग), सागर उर्फ जोजो(गुलाब बाग) सहित करीब एक दर्जन तस्करों के संपर्क में था. आरोपित बाबा इवेंट प्लान भी करता था. वह फार्म हाऊस, फ्लैट में पार्टियों में लड़कियों के साथ ड्रग्स भी सप्लाई करता था.

इंदौर-भोपाल से गोवा तक फैले ड्रग्स सिंडिकेट का बड़ा ब्रेकथ्रू
इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की पहचान बन चुके रिवोल्यूशन और स्ट्राइगर जैसे नाम इंदौर के चर्चित पबों से जुड़े हैं, जबकि आंटी-2 नाम से एक महिला सप्लायर की भूमिका सामने आई है. पुलिस का कहना है कि लड़कियों को आगे कर ड्रग्स सप्लाई की जाती थी, ताकि तलाशी से बचा जा सके. इसी नेटवर्क में इंदौर के वैभव उर्फ बाबा की एंट्री होती है, जिसे दो महिला सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी सिर्फ तीन लोगों तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे इंदौर-भोपाल से गोवा तक फैले ड्रग्स सिंडिकेट का बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है.

अबान शकील की गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क
भोपाल में स्कूल संचालक और प्रिंसिपल रहे अबान शकील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई की ठोस जानकारी मिली. पूछताछ में उसने इंदौर के वैभव उर्फ बाबा का नाम उजागर किया. इसके बाद इंदौर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और कनाड़िया इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी.

इंदौर में बाबा और दो महिला सहयोगी गिरफ्तार
पुलिस ने डीपीएस स्कूल बायपास के पास बिना नंबर की फोर्ड ईको स्पोर्ट कार को रोका. कार में सवार वैभव उर्फ अरुण उर्फ बाबा शर्मा के साथ नेहा झा उर्फ रिशु और अलीशा मसीह उर्फ जैनी मौजूद थीं. तलाशी में तीनों के पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई.

पब, बार और फार्म हाउस बनी सप्लाई की जगह
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे इंदौर, मुंबई और गोवा के पब, बार, क्लब और फार्म हाउस पार्टियों में एमडी ड्रग्स सप्लाई करते थे. रिवोल्यूशन, स्ट्राइगर और कोकडेल ड्रीम जैसे पबों के नाम सामने आए हैं, जहां सभ्रांत परिवारों के युवक-युवतियों को ड्रग्स दी जाती थी.

नेटवर्क की खास रणनीति

  • इवेंट और पार्टी प्लानिंग के नाम पर ड्रग्स सप्लाई.
  • लड़कियों के जरिए एमडी ड्रग्स की डिलीवरी.
  • लग्जरी गाड़ियों और महंगे होटलों का इस्तेमाल.
  • पब, बार और क्लबों में कोड नेम से बिक्री.
  • कॉल और ऑनलाइन ऑर्डर से सप्लाई मैनेजमेंट.

कैसे बढ़ा इंदौर से गोवा तक नेटवर्क 

  • शुरुआत इंदौर के पब और क्लबों से हुई.
  • बाद में मुंबई के हाई-एंड रेस्त्रां जुड़े.
  • गोवा में पार्टी सर्किट तक नेटवर्क पहुंचा.
  • इवेंट कंपनियों के नाम पर बड़े ऑर्डर लिए गए.
  • स्थानीय तस्करों को जोड़कर सप्लाई चेन बनाई गई.

आंटी-2 और अन्य सप्लायरों की भूमिका
पुलिस जांच में सामने आया है कि रतलाम, मंदसौर, देवास और प्रतापगढ़ के एक दर्जन से ज्यादा तस्कर इस नेटवर्क से जुड़े थे. सबसे बड़ी सप्लायर के तौर पर आंटी-2 नाम सामने आया है, जिसे देहव्यापार गिरोह के सरगना हेमंत जैन की पत्नी बताया जा रहा है.

गोवा में भी ड्रग्स सप्लाई का कबूलनामा
टीआई सहर्ष यादव के मुताबिक बाबा ने स्वीकार किया कि उसने गोवा में भी पार्टियों के दौरान ड्रग्स बेची. पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क और भी राज्यों तक फैला हो सकता है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें