अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बेटमा कोविड सेंटर से आज 9 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये

Share

बेटमा(सुनिल मुनिया)कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्व विधायक मनोज निर्भयसिंह जी पटेल और नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान(बब्बी दरबार) के आग्रह पर बेटमा स्तिथ जगदीश वाटिका में कोविड केयर सेंटर बनाया गया | कोविड सेंटर में आक्सीजन सहित सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क  उपलब्ध है।कोविड सेंटर में योग प्रशिक्षक अनिल परमार सुबह के समय योग भी करवा रहे है ताकि सभी का इम्युन सिस्टम बरकरार रहे।। प्रशासन की और से गम्भीर मरीजो को इंदौर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। बब्बी दरबार ने बताया कि ADM राजेश राठौड़ तथा डॉ चौधरी जी  के निर्देशन में सभी की सतत निगरानी की जा रही हैं और समय-समय पर  मरीजों का चेक अप कर दवाईया भी प्रदान की जा रही हैं जिससे सेंटर में भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य निरन्तर सुधरता जा रहा है। नगर परिषद CMO मीनाक्षी पाटीदार, नायब तहसीलदार नीरज प्रजापती व बब्बी दरबार के द्वारा लगातार प्रशासनिक व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया जा रहा है।आज दिनांक तक कुल 53 संक्रमितो को सेंटर पर भर्ती किया गया है, जिसमे से आज 9 लोगो को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया  गया|

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें