अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मंदसौर मंडी में भी किसानों का लाखों रुपए लेकर व्यापारी भागने की फिराक में*

Share

 *मार्च के प्रथम सप्ताह में खरीदी गई लहसुन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ, नियम अनुसार 2 लाख तक नगद और ज्यादा हो तो आरटीजीएस से 24 घंटे में भुगतान होना चाहिए*

इंदौर। मंडी समिति की लापरवाही के चलते इंदौर की तरह किसानों की उपज खरीद कर लाखों रुपए लेकर मंदसौर मंडी में भी एक व्यापारी भागने की फिराक में है । मार्च महीने में मंदसौर मंडी में खुशाली ट्रेडर्स नाम के व्यापारी ने किसानों से लाखों रुपए की लहसुन खरीदी थी। मार्च के प्रथम सप्ताह में खरीदी गई इस लहसुन का किसानों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है ।

संयुक्त किसान मोर्चा  के नेताओं रामस्वरूप मंत्री ,बबलू जाधव ने बताया कि मंडी समितियां की लापरवाही से मध्य प्रदेश की तमाम मंदिरों मे

 किसने के साथ ठगी की जा रही है बहुत उम्मीद से किसान अपनी फसल मंडी में बेचने के लिए लाता है और जब नीलामी में व्यापारी उसे खरीद लेता है तो पहले तो भुगतान करने में आनाकानी करता है और बाद में फरार हो जाता है इंदौर में लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में भी 2018 में ऐसा ही व्यापारी किसानों का पौने तीन करोड़ रूपया लेकर अभी तक फरार है ऐसे ही मामलेदार कुक्षी देवास जिले की कुछ मंदिरों में भी हुआ है लेकिन उसके बाद भी मंडी समिति लापरवाह बनी हुई है अब नया मामला मंदसौर मंडी का है यहां पर किसानों ने सुनलहसुन नीलामी में बेची जिसे माही की पंजीकृत फॉर्म खुशाली ट्रेडर्स ने खरीदा, लेकिन उसका भगतान अभी तक नहीं हुआ है । पीड़ित किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान मजदूर सेना को बताया कि 80 लाख रुपए से ज्यादा इस व्यापारी की ओर किसानों का बकाया हो गया है ।यह आंकड़ा तो प्राप्त हो ही गया है लेकिन बकाया इससे भी ज्यादा हो सकता है ।

 किसान पिछले 8 दिन से मंडी समिति के अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं ,लेकिन अभी तक भुगतान की कोई व्यवस्था नहीं हुई है गौरतलब है की मंडी अधिनियम में प्रावधान है कि मंडी प्रांगण में बिकी हुई सभी फसलों का भुगतान 24 घंटे में होना चाहिए और इसके लिए मंडी समिति जिम्मेदार होती है, लेकिन पिछली घटनाओं से भी मंडी समिति कुछ सीखने को तैयार नहीं है ।

 मंदसौर की इस घटना को लेकर किसान नेताओं ने मंदसौर मंडी के सचिव को लिखित में शिकायत की है । साथ ही मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक को भी इसकी जानकारी भेजी है यदि मंडी समिति ने तत्काल भुगतान की व्यवस्था नहीं की तो किसानों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें