अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवराज आएंगे इंदौर:56 दुकान पर लोगों को पहनांएगे मास्क

Share

इंदौर में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं। वे मंगलवार शाम रोको टोको अभियान के तहत शहर आ रहे हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे 56 दुकान पहुंचेंगे, जहां पर मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाने की समझाइश देंगे। वे यहां पर दुकानों के सामने गोल घेरे भी बनाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल व्यापारियों से मिलने 56 दुकान पहुंचीं।

निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने मंगलवार दोपहर 56 दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए 56 दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में यहां पर एक और पहल की गई। व्यापारियों और नगर निगम के बीच सहमति बनी है कि वे अब गन्ने की खोई से बनी प्लेट्स का उपयोग करेंगे। यहां पर डी कंपोस्ट होने वाली प्लेट्स के उपयोग को लेकर एक राय भी बनी।

नए संक्रमित 387, कुल आंकड़ा

शहर में सोमवार को 387 नए कोरोना मरीज मिले। इतने मरीज 4220 सैंपलों की जांच में सामने आए हैं। इनमें 3739 निगेटिव जबकि 68 रिपीट पॉजिटिव मिले हैं। मार्च के 22 दिनों में अब तक 5138 मरीज मिल चुके हैं। अब तक 8 लाख 95 हजार 403 मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। 64 हजार 696 मरीजों में से 61 हजार 775 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 945 की मौत हो चुकी है। अभी भी 2176 एक्टिव मरीज हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें