अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अंतिम छाया

Share

बीते हुए वक्त में
बीता हुआ
हर लम्हा याद आएगा।

बन गई है जो जगह
आपके हृदय में
वो बीता हुआ
हर कल और
आज याद आएगा।

मुक्त हो जाएगे
इस जहाँ से एक दिन
और छुप जाएगे
आपके हृदय की ओट में।

फिर भी आपको
हर जगह हर वक़्त
हमारा साथ याद आएगा।

उड़ जाऊंगा
क्षितिज पार भी एक दिन
और संग आपने
बिताया हर लम्हा
हर याद ले जाऊंगा।

डॉ.राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें