अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

3 घंटे की छूट मिलते ही मंडियों में भीड़; कोविड नियमों की उड़ाई धज्जियां

Share

इंदौर संभल जाइए नहीं तो स्थिति और खराब हो जाएगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की बार-बार अपील प्रशासन कर रहा है। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। इसका नजारा शहर के मालवा मिल सब्जी मंडी में सुबह दिखाई दिया। सुबह 3 घंटे की छूट मिलते ही लोग सब्जी मंडी में टूट पड़े। वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। शहर में रविवार देर रात 923 नए पॉजिटिव संक्रमित आए, जहां 6 की मौत हो गई। इसके बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

रविवार को जिला प्रशासन ने सब्जी, दूध जैसी आवश्यक वस्तु के लिए सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी मंडी को खुले रहने के आदेश दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सब्जी मंडी पहुंच गए। लोगों ने साेशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं किया। कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया।

20 पेट्रोल पंप को छूट – शहर में चल रहे कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान यह 20 पेट्रोल पंप सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुले रहेंगे।

लगातार बढ़ रही है संख्या
रविवार को शहर में 923 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 79432 हो गई है। 6 मरीजों की म मौत के साथ कुल आंकड़ा1005 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 7917 हो गए हैं। 613 मरीज डिस्चार्ज भह हुए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें