अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*रोजाना एक ड्रिंक पीकर गुर्दे खराब होने से बचा सकते हैं*

Share

किडनीखून साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का काम करती है. लेकिन कई बार यही टॉक्सिन्स गुर्दे को डैमेज कर देते हैं और किडनी फेल हो जाती है. लेकिन रोजाना एक ड्रिंक पीकर आप अपनी इस बेहद खास अंग को साफ कर सकते हैं और गुर्दे खराब होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि किडनी को साफ करने वाली ड्रिंक कब और कैसे पीनी चाहिए.

शरीर में किडनी की क्या है अहमियत?किडनी का का असल काम शरीर की गंदगी और तरल पदार्थो को यूरिन के जरिए से बॉडी से बहार निकलना है. इसके अलावा किडनी मानव शरीर में साल्ट, पोटेशियम एवं एसिड की मात्र को भी कंट्रोल करती है. साथ ही साथ गुर्दे से वो हार्मोन भी निकलते हैं जो हमारे शरीर के अन्य अंगो को कार्य करने के लिए जरूरी हैं.

गुर्दों के लिए फायदेमंद है नींबू
हार्वर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना 2 नींबू का रस पीने से यूरिन साइट्रेट बढ़ जाता है और किडनी से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं. वहीं, जो लोग रोजाना 2 से 2.5 लीटर पेशाब करते हैं, उन्हें किडनी स्टोन होने का खतरा कम होता है. किडनी को हेल्दी बनाने वाली इस ड्रिंक को आप सुबह के समय और दोपहर में पी सकते हैं.

किडनी को साफ करने वाली लेमन ड्रिंक्स
1. पुदीने वाला नींबू पानी
एक गिलास पानी में नींबू का रस, पुदीने का पत्ता और थोड़ी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर इस किडनी के लिए हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें.

2. मसाला नींबू सोडा
एक गिलास में नींबू का रस, जीरा-धनिया पाउडर, चाट मसाला और सोडा अच्छी तरह मिलाएं. इस तरह आपकी किडनी के लिए हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जाएगी.

3. कोकोनट शिकंजी
इस हेल्दी किडनी ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास में नारियल का पानी डालें. इस पानी में नींबू का रस डालकर मिलाएं और पी लें.

(: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें