अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*केमिकल वाले जूस त्यागिए, आयुर्वेदिक जूस अपनाइए*

Share

        सोनी कुमारी, वाराणसी

क्या आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं? या आपका ब्लड प्रेशर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल बड़ा रहता है? या फिर आपकी त्वचा पर बार-बार पिंपल निकल आते हैं? यदि आप इनमें से किसी भी समस्या से परेशान रहte हैं, तो आयुर्वेदिक जूस इनसे निजात पाने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

     आयुर्वेदिक जूस बनाने में कई महत्वपूर्ण हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी प्रॉपर्टीज आपकी सेहत के लिए कई रूपों में मददगार साबित हो सकती हैं। 

     डायबिटीज ब्लड प्रेशर के मरीजों को इन्हें जरूर पीना चाहिए। आपको कब्ज रहता है, तो ये नियमित मल त्याग को बढ़ावा दे सकती हैं। इस प्रकार आयुर्वेदिक जूस आपकी समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करती हैं। यहां इनके 5 हेल्दी विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

*1. Zandu एलोवेरा + 5 हर्ब्स हेल्थ जूस*

ये जूस आपकी सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन्हें बनाने में 5 महत्वपूर्ण हर्ब्स का इस्तेमाल किया गया है, जिनकी मदद से इम्यूनिटी मजबूत होती है, पाचन क्रिया बेहतर होता है, लिवर फंक्शन बेहतर होता है साथ ही साथ त्वचा स्वस्थ भी बरकरार रहती है। अगर आप गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान रहती है, या त्वचा पर बार-बार पिंपल्स निकलते हैं, तो उन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

क्यों खरीदें?

इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हुए संक्रमण तथा बीमारियों के खतरे को कम करता है।

मुंहासों को कम करता है और त्वचा में ग्लो जोड़ता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करे।

    इस तरह डाइट में शामिल करें : 

एक गिलास पानी में 30ml जूस मिलाकर इसे खाने से पहले दिन में एक से 2 बार ले सकते हैं।

*2. Dabur गिलोय नीम जूस :*

        100% आयुर्वेदिक हेल्थ जूस को तैयार करने में आयुर्वेदिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। जो सेहत के लिए भिन्न रूपों में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से प्रोटेक्ट करते हैं, जिससे तमाम तरह की सेहत संबंधित समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। खास करके यदि आप त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इनमें मौजूद एंटी माइक्रोबॉयल प्रॉपर्टी बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है और आपकी त्वचा को स्वस्थ रखती है। वहीं इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हुए सर्दी खांसी कंट्रोल करने में मदद करती है। इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद करती है।

क्यों खरीदें?

सर्दी खांसी जैसे संक्रमण से बचाव में मददगार।

फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर देती हैं इनकी एंटीऑक्सीडेंट गुणवत्ता।

लिवर फंक्शन को इंप्रूव कर बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार।

*3. KRISHNA’S HERBAL & AYURVEDA कोलेस्ट्रॉल केयर जूस :*

      इस आयुर्वेदिक जूस में शहद, एप्पल साइडर विनेगर, लहसुन, अदरक जैसे महत्वपूर्ण तत्वों की गुणवत्ता मौजूद है, जो इन्हें आपकी सेहत के लिए कारगर बनाती है। विशेष रूप से इसे स्वस्थ पाचन के निर्माण में सहायता के लिए बनाया गया है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करना आसान हो जाता है। भारत में बने इस प्रोडक्ट में अलग से चीनी इस्तेमाल नहीं किया गया है, इसलिए यह एक स्वस्थ विकल्प है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल बड़ा रहता है, तो आप इसे जरूर पिएं।

    क्यों खरीदें?

हेल्दी कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रखता है, जिससे स्वस्थ हृदय निर्माण में मदद मिलती है।

केमिकल फ्री, नॉन टॉक्सिक प्रोडक्ट है।

पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है।

इस तरह डाइट में शामिल करें : 

खाली पेट 30ml जूस सुबह खाली पेट पिएं, फिर डिनर के 30 मिनट बाद 30ml जूस पीएं।

*4. Vansaar Triphala जूस :*

  इस जूस को ऑल इन वन डाइजेस्टिव केयर सॉल्यूशन माना जाता है। इसका 100% आयुर्वेदिक फार्मूला विशेष रूप से लंबे समय से चले आ रहे कब्ज जैसे पाचन संबंधी समस्या से फौरन राहत प्रदान करता है, और गट हेल्थ को बढ़ावा देता है। इसमें त्रिफला के अलावा आंवला, हरितकी, बहेड़ा जैसी आयुर्वेदिक हर्ब मौजूद हैं, जो आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम को डिटॉक्स करने के साथ ही साथ खाद्य पदार्थों के माध्यम से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बढ़ावा देते हैं।

         क्यों खरीदें?

पाचन क्रिया को डिटॉक्सिफाई करे।

शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाए।

नियमित मल त्याग को बढ़ावा दे।

इस तरह डाइट में शामिल करें: एक गिलास पानी में 30ml जूस मिलाकर इसे खाने से पहले दिन में 2 बार लेना है।

*5. Vansaar Ayurvedic Tangy आंवला जूस :*

     विटामिन सी की गुणवत्ता से भरपूर 100% कोल्ड प्रेस्ड आंवला जूस सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो सकती है। विशेष रूप से विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है, जिससे आपका शरीर संक्रमण तथा बीमारियों से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार रहता है। इसके नियमित सेवन से डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है और बालों की सेहत भी बेहतर होती है। खास करके जो टूटते झड़ते बालों से परेशान हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

     क्यों खरीदें?

इम्यूनिटी बूस्ट कर सर्दी-खांसी तथा अन्य संक्रमणों से बचाव में मददगार।

हेयर फॉल कंट्रोल कर हेल्दी हेयर ग्रोथ में मदद करे।

शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाए। (चेतना विकास मिशन).

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें