अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कैंसर के संकेतक हो सकते हैं मुँह में बार-बार होने वाले छाले*

Share

         डॉ. प्रिया

मुंह में बार-बार होने वाले छाले, जलन या सूजन को मामूली समझकर अगर आप अनदेखा कर रहे हैं, तो यह लापरवाही भारी पड़ सकती है. अक्सर लोग मुंह में उठे घाव या सफेद-लाल धब्बों को नॉर्मल समझकर घरेलू इलाज से निपटने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लक्षण ओरल कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं? 

     खासकर अगर ये समस्याएं दो हफ्तों से ज्यादा बनी रहें, तो सतर्क हो जाना चाहिए. भारत में हर साल लाखों लोग मुंह के कैंसर का शिकार होते हैं.

*इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज*

1. बार-बार होने वाले छाले जो न भरें~

अगर मुंह में छाले, घाव या जख्म दो हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न हों, तो यह ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है. ये घाव होंठों, मसूड़ों या गालों की अंदरूनी सतह पर हो सकते हैं और इनमें से खून भी आ सकता है या लगातार जलन महसूस हो सकती है.

2. मुंह या होंठों में सुन्नपन और दर्द~

लगातार दर्द, सुन्नपन या जलन का एहसास मुंह, गले या होंठों में बने रहना भी खतरे की घंटी हो सकती है. यह समस्या अक्सर नर्व या डेंटल प्रॉब्लम समझी जाती है, लेकिन जब ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो कैंसर की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता.

3. निगलने या चबाने में तकलीफ~

अगर आपको खाना निगलने या चबाने में परेशानी हो रही है, या ऐसा लग रहा है कि गले में कुछ अटक रहा है, तो यह ओरल कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर ये समस्या एसिड रिफ्लक्स या इंफेक्शन से नहीं जुड़ी हो और लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

4. लगातार बदबूदार सांस~

सामान्य रूप से मुंह की दुर्गंध दांतों की सफाई से जुड़ी होती है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो यह ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है. यह शरीर में मौजूद किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है.

5. असामान्य गांठ या सूजन~

मुंह, जबड़े या गले में बिना कारण के गांठ, लाल या सफेद पैच, या सूजन का बने रहना भी चिंता का विषय है. ये लक्षण शुरुआत में मामूली लग सकते हैं, लेकिन समय पर जांच न कराने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.

*कारणों से बचें : इलाज से बचाव वेहतर :*

मुँह और गले के कैंसर के दो मुख्य कारण हैं : ओरल सेक्स करना और तम्बाकू चबाना. इनसे बचें.

      मुंह में छाले होना एक आम लेकिन बेहद तकलीफदेह समस्या है. इससे खाना-पीना, बोलना और यहां तक कि पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है. 

     आमतौर पर लोग मानते हैं कि मुंह में छाले केवल पानी कम पीने की वजह से होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इसके पीछे ऊपर बताए गए मुख्य कारणों के अलावा कई और कारण भी हो सकते हैं, जो अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं. 

आइए जानते हैं उन वजहों के बारे में जिनसे मुंह में छाले हो सकते हैं और कैसे इनसे राहत पाई जा सकती है.

*1. पाचन तंत्र की खराबी :*

अगर आपका पाचन सही नहीं है या आप अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं, तो इसका असर मुंह पर भी दिख सकता है. पेट में गर्मी या एसिडिटी बढ़ने से मुंह में छाले निकल सकते हैं.

*2. विटामिन की कमी :*

विटामिन बी12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी मुंह में छालों की एक आम वजह है. जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है तो उसकी प्रतिक्रिया के तौर पर मुंह में दर्दनाक घाव हो सकते हैं.

*3. हार्मोनल बदलाव :*

महिलाओं में पीरियड्स या प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव भी मुंह में छालों का कारण बन सकते हैं. यह अस्थायी समस्या होती है लेकिन दर्दनाक जरूर होती है.

*4. तनाव और नींद की कमी :*

ज्यादा मानसिक तनाव, चिंता और नींद की कमी का सीधा असर शरीर के इम्यून सिस्टम पर पड़ता है, जिससे मुंह में छाले होना आम हो जाता है.

*5. ज्यादा मसालेदार या गरम खाना :*

बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले या गर्म भोजन खाने से मुंह की त्वचा जल जाती है, जिससे वहां घाव या छाले बन जाते हैं. साथ ही गर्मी बढ़ने से भी यह समस्या हो सकती है.

*ऐसे पाएं राहत :*

* ठंडी चीजें जैसे दही, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें.

*  तुलसी के पत्ते या मुलेठी चबाएं. ये प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाते हैं.

* बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर छालों पर लगाएं.

* दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

* मुंह की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें.

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें