अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंसानी मांस को खानेवाला फल है पाईनापल*

Share

क्या आप जानते है कि भारत में एक फल बहुत पॉपुलर है। कहते हैं ये फल इंसानी मांस खाता है। इस फल का खट्टा-मीठा स्वाद आपने जरूर चखा होगा। अब इंसान फल खाए ये तो नॉर्मल है लेकिन फल इंसान को खाए, ये तो बड़ा हैरानी में डाल देने वाला है।

अगर आपको ये महज कोई झूठ या वर्डप्ले लग रहा है, तो यकीन मानिए ये सच है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा फल है, जो जिसे इंसानी मांस खाने वाला कहा जाता है। बता दें कि अनानास को ही इंसानी मांस खाने वाला फल कहा जाता है। ये कोई पहेली या शब्दजाल नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी दिलचस्प वैज्ञानिक वजह भी है। दरअसल अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एक स्पेशल एंजाइम मौजूद होता है।

ये एंजाइम एक तरह का प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम है, जिसका मतलब है कि ये प्रोटीन को ब्रेक डाउन करने का काम करता है। इंसानी मांस भी प्रोटीन से ही बना होता है। ऐसे में ये शरीर में मौजूद प्रोटीन को बहुत तेजी से तोड़ता है इसलिए इसे इंसानी मांस खाने वाला फल कहा जाता है। अगर आपने कभी फ्रेश अनानास का टुकड़ा खाया होगा, तो मुंह में हल्की जलन या छिलने जैसा महसूस किया होगा।

दरअसल ये ब्रोमेलैन एंजाइम की वजह से ही होता है क्योंकि ये मुंह के अंदर मौजूद सॉफ्ट प्रोटीन को ब्रेकडाउन करना शुरू कर देता है। ऐसा माना जाता है कि अगर रोजाना अनानास खाया जाता है तो इसमें मौजूद खास प्रोटीन शरीर के गंदे मांस को खत्म करना शुरू कर देता है। ये ना सिर्फ पेट की चर्बी को खत्म करता है बल्कि मोटापा घटाने में भी मदद करता है। बिल्कुल, अनानास खाना एकदम सेफ होता है। अनानास एक न्यूट्रिएंट रिच फ्रूट है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

हालांकि अगर आपका माउथ काफी सेंसेटिव है, तो खाते हुए हल्की इरीटेशन हो सकती है। लेकिन शरीर के लिए ये ओवरऑल काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि फल हम सभी की डाइट का एक जरूरी हिस्सा होते हैं। स्वाद के साथ-साथ पोषण का ये एक बेहतरीन सोर्स हैं। आम, केला, सेब, संतरा और ना जानें कितने रंग-बिरंगे फल। सबके स्वाद अलग, गुण अलग।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें