अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ब्रेस्ट कैंसर के 5 लक्षण, अनदेखी पड़ सकती है भारी!*

Share

       डॉ. नेहा

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला आम कैंसर है. ब्रेस्ट कैंसर होने पर ये लक्षण नजर आते हैं. अक्सर महिलाएं इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं. 

     पिछले कुछ सालों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला आम कैंसर है. हर साल लाखों महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रही हैं. ब्रेस्ट कैंसर होने पर शुरुआत में कई लक्षण नजर आते हैं, लेकिन यह लक्षण इतने कॉमन होते हैं कि अधिकतर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती है..

     ऐसे में ज्यादातर महिलाओं को कैंसर का पता लेट चलता है. इसलिए महिलाओं को अपने शरीर में हो रहे छोटे बदलाव पर ध्यान देना चाहिए. 

*1. ब्रेस्ट गांठ का होना :*

ब्रेस्ट या बगल में गांठ होना ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती लक्षण होता है. शुरुआत में यह गांठ छोटी होती है. धीरे-धीरे गांठ का साइज बढ़ता है. अगर आपको ब्रेस्ट या आसपास गांठ नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

*2. ब्रेस्ट का साइज :*

नॉर्मल एक ब्रेस्ट का साइज दूसरे ब्रेस्ट से बड़ा होता है. लेकिन अचानक आपके ब्रेस्ट के साइज में बदलाव नजर आ रहा है या साइज बढ़ रहा है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

*3. निप्पल में पानी या खून आना :* 

   निप्पल से पानी या खून आना भी ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है. निप्पल में किसी तरह का घाव होना भी कैंसर का बड़ा संकेत हो सकता है. इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं. 

*4. ब्रेस्ट की स्किन में बदलाव :*

ब्रेस्ट कैंसर होने पर स्किन के रंग और बनावट में बदलाव हो जाता है. स्किन लाल, मोटी और संतरे के छिलके की तरह हो जाती है. इस संकेत को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें. 

*5. ब्रेस्ट में दर्द :*

ब्रेस्ट में दर्द, दोनों ब्रेस्ट को छूने पर होने वाला दर्द ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है. दर्द के साथ सूजन भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है.

  जाँच और ट्रीटमेंट के सेवाएं हम निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें