अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नियमित योगाभ्यास से बढ़ेगी आंखों की रोशनी*

Share

।आजकल लोग घंटों तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर नजरें टिकाए रहते हैं। इसके परिणाम स्वरुप आंखों पर दबाव पड़ता है और नजर कमजोर होने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए योग बेहद कारगर उपाय साबित हो सकता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। योगा एक्सपर्ट ने ऐसे पांच योगासनों की जानकारी दी है, जिन्हें नियमित करने से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। सबसे पहला है त्राटक।

इस क्रिया में व्यक्ति एक स्थिर वस्तु जैसे जलती हुई मोमबत्ती की लौ को बिना पलक झपकाए देखता है। यह नेत्र मांसपेशियों को मजबूत करता है, एकाग्रता बढ़ाता है और आंखों की रोशनी में सुधार करता है। इसके बाद हथेलियों को रगड़कर गर्म किया जाता है और हल्के से बंद आंखों पर रखा जाता है, जिससे आंखों को गहराई से आराम मिलता है और थकान कम होती है।

दूसरा अभ्यास है आई रोटेशन एक्सरसाइज, जिसमें आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं तथा गोलाकार घुमाया जाता है। यह नेत्र स्नायुओं को सक्रिय करता है और स्क्रीन से होने वाले तनाव को कम करता है। तीसरा योगासन है शवासन, जो शरीर और मन को गहरी शांति प्रदान करता है।

तनाव आंखों पर भी असर डालता है, ऐसे में शवासन अप्रत्यक्ष रूप से आई साइट सुधारने में सहायक होता है। चौथा अभ्यास है भ्रामरी प्राणायाम, जिसमें मधुमक्खी जैसी ध्वनि निकाली जाती है। यह मानसिक तनाव को घटाता है, जिससे आंखों की जलन, सूखापन और थकान कम हो सकती है। इन योगासनों को प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिए करने से आंखों की सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें