अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बदले बदले हुजुर नज़र आते हैं…*

Share

 -सुसंस्कृति परिहार 

सत्ता से जाने की आहट का एहसास होते ही जिल्ले सुहानी ने लगता है यू टर्न ले लिया है। ख़बर आ रही है कि उन्होंने अमेरिका से मंगाए जा रहे हथियारों के आर्डर को निरस्त कर दिया।यदि यह ख़बर सच है तो हुजूर ने जाने किसकी सलाह पर यह काम किया है निश्चित ही वह मोदी विरोधी होगा। रुस से पुराने तालुक्कात भी जीवित करने की चर्चा है। पिछले दिनों नई दिल्ली में एम.एस.स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए साहिब ने किसानों के हक की दुहाई देते हुए बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि हमारे लिए किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों के और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा और मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से इसके लिए मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।

बता दें कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में भारत के किसानों और डेयरी किसानों के हितों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था। अमेरिका ने भारतीय कृषि और डेयरी बाजारों तक अपने प्रोडक्ट को व्यापक रूप से पहुंचाने की मांग की थी। अमेरिका चाहता था कि भारत अपने उच्च टैरिफ (20-100%) और गैर-टैरिफ जैसे ऐसे हर्डल को खत्म करे ताकि अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत के बाजारों तक पहुंच सके।  अगर ऐसा होता तो   अमेरिकी सेब, बादाम, अखरोट, और जेनेटिकली मॉडिफाइड फसलों सोयाबीन और मक्का भारत के बाजार तक बेरोक-टोक आ सकते थे।

 साथ ही अमेरिकी डेयरी उत्पादों विशेष रूप से पनीर और दूध पाउडर के लिए बाजार खोलने की मांग कर रहा था, जाहिर है कि इससे भारत के 8 करोड़ डेयरी किसानों के लिए खतरा हो जाता। अमेरिकी डेयरी प्रोडक्ट भारत में धार्मिक रूप से संवेदनशील मुद्दा है। क्योंकि अमेरिका में गायों को भोजन के रूप में मांस और मांस से बने प्रोडक्ट दिए जाते हैं।जिसका विरोध भक्तगण कर रहे थे। किसानों की राह में कांटे , खाईयां और दीवार बनाकर लगभग 700 किसानों की जान लेने वाली सरकार का प्यार उन्हें झूठा ही लग रहा है।

भारत पाक युद्ध  सीज़फायर के चार महीने बाद सेना ख़बर दे रही है कि उसने पाकिस्तान के 6 लड़ाकू विमान गिराए थे। ये पहले क्यों नहीं बताया गया जब पाकिस्तान हमारे राफेल सहित पांच विमान गिराने का शोर मचाए हुए था। इसमें  निश्चित तौर पर जबरिया ये ऐलान करवाया लगता है। 

अचानक इस बदलाव के मूल में हैं प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, जिन्होंने इस समय हुज़ुरे आला के सभी खेल बिगाड़ के रखे हैं।वह है चुनाव आयोग का गड़बड़झाला। जिससे ना केवल देश का मतदाता बल्कि साथ ही विदेश के लोग भी भौंचक्का हैं। अब जनता का मूड बदल रहा है। भक्तगण और नेताओं के आचरण में साफ़ बदलाव दिखने लगा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही देखिए मंच से उतरकर अपने कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नि को प्रणाम करते हैं और उन्हें खींचकर मंच पर ले जाते हैं। इधर शशि थरुर पर नज़र डालिए ,वे संसद के बाहर चल रहे प्रदर्शन में ऐसी जगह खड़े होकर नारे लगा रहे हैं ताकि समूचा देश उन्हें देखे कि वे भाजपा समर्थक नहीं है।यह बदलाव संघ की पाठशाला से निकले लोगों और  कई भाजपा के मंत्री सांसदों तथा कांग्रेस से पलायन किए सांसदों  में भी देखने मिल रहा है। किसी ने सच ही कहा है कि जब जहाज डूबने लगता है तो एक एक कर सब साथ छोड़ देते हैं।आज वही स्थिति सामने हैं।हुजूरेआला का यह कहना कि वे व्यक्तिगत क्षति उठाने तैयार हैं। उनकी दयनीय स्थिति को उजागर करता है।वे अब कितना भी बदलने की कोशिश कर लें वे ना घर के रहने वाले है ना घाट के। संघ ने तो पूरी तरह गुजरात लाबी प्रमुख जोड़ी को हटाने का मन बना लिया है। अमेरिका से सम्बंध खराब करने की जो बात हुजूर कह रहे हैं उसका प्रतिफल उन्हें कड़वा ही मिलेगा। क्योंकि संघ अमरीका परस्त है।वह इसे कदापि पसंद नहीं करेगा।

साहिब की इस नई थ्योरी पर ना तो प्रतिपक्ष को भरोसा हो रहा है और ना ही जनता जनार्दन को।क्योंकि अब तक  जितने वायदे किए वे अभी भी अधर में लटके हैं। जहां तक व्यक्ति गत क्षति का सवाल है वह अडानी, अंबानी की दूकानों पर अटका है। दोनों ने जिस तरह व्यापार बढ़ाने के लिए जो जो गलत काम किए हैं उसकी सज़ा से वे बच नहीं सकते।लगता है भारत का जिल्ले सुहानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की तरह झोला उठाकर भागने की तैयारी में है। क्योंकि यहां रहकर वे जेल जाने से बच नहीं पाएंगे।

काश! हुजूरेआला आपने सीज़फायर कराने की बात कहने वाले डोनाल्ड ट्रम्प का उसी समय भंडाफोड़ कर दिया होता।साहस से ललकारा होता तो आज समूचा विपक्ष और अवाम साथ होता।अब तो यही कहा जा सकता है बहुत देर कर दी हुजूर……।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें