अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बॉलीवुड वाइव्स का करवाचौथ, शिल्पा शेट्टी से लेकर नताशा दलाल हुई शामिल*

Share

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड वाइव्स ने अपनी सुंदरता दिखाई है। शिल्पा शेट्टी से लेकर नताशा दलाल और मीरा कपूर तक ने हाथों में मंहदी लगाकर तैयारी की झलक दिखाई थी। अब इस वाइव्स का सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है। साथ ही फिल्मी दुनिया की ये पत्नियां एक साथ इकट्ठी हो रही हैं। शिल्पा शेट्टी भी हर साल की तरह अनिल कपूर के घर पूजा के लिए पहुंची है। यहां नताशा दलाल भी साथ ही नजर आई है।परिणीति चोपड़ा ने भी खास अंदाज में मनाया करवाचौथ

करवा चौथ 2025 के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, नताशा दलाल और मीरा कपूर जैसी कई और फिल्मी सिलेब्रिटीज़ ने हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के घर इसे मनाने पहुंचीं। इस दौरान सभी दुल्हन की तैयार हुईं नजर आईं। सारी सिलेब्रिटीज अनिल कपूर के घर पूजा के लिए जुटीं और हाथों में मेहंदी के साथ-साथ ट्रडिशन कपड़ों में और सिर से पैर तक सजी-धजी दिखीं।

आज कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस नें करवा चौथ का व्रत रखा है। शिल्पा शेट्टी से मीरा कपूर, नताशा दलाल समेत कई और एक्ट्रेसेस हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का जश्न मनाने अनिल कपूर के घर पहुंची हैं। शिल्पा शेट्टी ने पूजा का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें एक फोटो भी है जिसमें 24 औरतें नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी करवाचौथ को खास अंदाज में मनाया है। परिणीति ने मंहदी लगे हाथों की तस्वीर शेयर की है। 

वरुण धवन और चंकी पांडे ने पत्नियों के साथ दिए पोज

करवाचौथ के मौके पर बॉलीवुड वाइव्स भी खूबसूरती की बिजलियां गिराते नजर आ रही हैं। वरुण धवन और चंकी पांडे ने अपनी पत्नियों के साथ पोज दिए हैं। 

दुल्हन के लिबास में खूबसूरत लगीं भारती सिंह

कॉमेडी क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली भारती सिंह ने भी करवाचौथ पर अपनी तस्वीरें दिखाई हैं। इन तस्वीरों में भारती बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

कपूर खानदान की बहुओं ने दिखाया ग्लैमरस लुक

करवाचौथ पर कपूर खानदान की बहुओं ने भी ग्लैमरस लुक दिखाया है। यहां दुल्हन के अवतार में नजर आईं इन बॉलीवुड वाइव्स के लुक की भी खूब तारीफ हो रही है। 

पति का हाथ थामे दिखीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी आज करवाचौथ पर अपने पति का हाथ थामे नजर आई। इसका वीडियो सामने आया है। 

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया करवा चौथ की रात का वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने सुनीता कपूर (अनिल कपूर की पत्नी) को टैग करते हुए लिखा है, ‘करवा चौथ की रात। हमेशा की तरह सुनीता कपूर (जिन्हें मैं बेहद पसंद करती हूं) ने सारी तैयारियां बहुत ही शानदार तरीके से की हैं।’ इस वीडियो में कई और महिलाएं हाथ में करवा लिए दिख रही हैं जो एक-दूसरे को पास कर रही हैं।

NATASHA Dalal

लोगों ने कहा- रीति रिवाज कैसे भी हो सब अच्छे ही होते हैं

इस वीडियो पर लोगों ने कहा है, ‘रीति रिवाज कैसे भी हो सब अच्छे ही होते हैं।’, एक और ने कहा है- यह रिश्ता इज्जत और प्यार का है जिससे नाता सारा संसार का रोके ना प्यार यूं ही सदियों चला रहे दिलों में बना रहे अपनी वाली को बोलूंगा नहीं सब औरतों का सुहाग बना रहे।

दुल्हन के लुक में खूब जमीं गीता बसरा

करवाचौथ पर गीता बसरा ने भी दुल्हन का गेटअप लिया है। हाथ में पूजा की थाली लेकर गीता नजर आई हैं। गीता एक्ट्रेस रही हैं और हरभजन सिंह की पत्नी हैं। 

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने भी मनाया करवाचौथ

टीवी की दुनिया के स्टार कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने भी करवाचौथ मनाया है। दोनों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। 

गोविंदा की पत्नी भी धूमधाम से मना रही करवाचौथ

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने भी करवाचौथ की तैयारी कर ली है। इस खास मौके के लिए उन्हें गिफ्ट भी मिल गया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें