अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*धनतेरस पर घर ले आएं ये चीजें, धन-धान्य से भर जाएगी आपकी झोली*

Share

हिंदू धर्म में धनतेरस का बहुत खास महत्व होता है, जो इस बार 18 अक्टूबर, शनिवार को पड़ रही है। वहीं, 19 अक्टूबर को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त हो रही है। ऐसे में अगर आप 18 अक्टूबर को खरीदारी न कर पाएं तो अगले दिन 19 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही, इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। ऐसे में सोना-चांदी और बर्तन के अलावा कुछ विशेष चीजें घर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है और जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

धन में वृद्धि का संकेत धनिया

धन में वृद्धि का संकेत धनिया

ऐसी मान्यता है कि धनिया धन में वृद्धि का संकेत होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन धनिया खरीदकर जरूर लाना चाहिए। इसके बाद, माता लक्ष्मी को उसे अर्पित करें और उसमें कुछ दाने निकालकर अपने गमले में बो दें। कहा जाता है कि अगर बोए हुए धनिया से पौधा निकल आए तो जातक के घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।

  • धनतेरस पर जरूर लाएं सुपारी
धनतेरस पर जरूर लाएं सुपारी

माना जाता है कि धनतेरस के दिन पूजा में सुपारी प्रयोग करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि सुपारी यमदेव, ब्रह्मदेव, इंद्रदेव और वरुण देव का प्रतीक होती है। धनतेरस के दिन पूजा में प्रयोग की गई सुपारी को उठाकर अपने घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है।

माता लक्ष्मी का प्रिय भोग बताशा

माता लक्ष्मी का प्रिय भोग बताशा

धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में बताशा जरूर खरीदकर लाना चाहिए और इसे माता लक्ष्मी को भोग के रूप में चढ़ाएं। मान्यता है कि बताशा मां लक्ष्मी का प्रिय भोग है और इसे शुभ कार्यों में भी प्रयोग किया जाता है। ऐसे में श्रद्धापूर्वक पूजा करने के साथ-साथ देवी के बताशे का भोग लगाने से जातक के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

धनतेरस पर घर लाएं पीतल का सामान

धनतेरस पर घर लाएं पीतल का सामान

इस समय सोना-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अगर आप धनतेरस पर सोना या चांदी न खरीद पाएं तो पीतल का सामान भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन पीतल से बने बर्तन को घर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की प्रसन्न हो सकती है और जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कपूर करेगा नकारात्मकता दूर

कपूर करेगा नकारात्मकता दूर

धनतेरस के दिन कपूर खरीदकर लाना चाहिए। इसके बाद, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की कपूर के साथ विधि-विधान से पूजा करें। धनतेरस के दिन कपूर घर लाकर इससे पूजा करने से घर के अंदर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पुराणों में भी बताया गया है कि कपूर मन को शांत करता है और इसकी महक से पूजा स्थल पवित्र हो जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कपूर जरूर जलाएं।

झाड़ू घर लाने से कई समस्याएं होंगी दूर

झाड़ू घर लाने से कई समस्याएं होंगी दूर

धनतेरस के त्योहार पर झाड़ू घर लाने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि झाड़ू माता लक्ष्मी का स्वरूप है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू को घर लाने से माता लक्ष्मी का भी प्रवेश माना जाता है। जब आप इस झाड़ू से घर साफ करते हैं, तो कचरे के साथ ही घर से नकारात्मकता भी दूर होने लगती है। साथ ही, घर में चल रही आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है और जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं।

पूजा के लिए जरूरी है पान के पत्ते

पूजा के लिए जरूरी है पान के पत्ते

पान के पत्तों का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। वहीं, शास्त्रों में धनतेरस की पूजा के लिए इन्हें बेहद जरूरी बताया गया है। मान्यता है कि पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास होता है और इसे धनतेरस के साथ-साथ दिवाली की पूजा में इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन पान के पत्ते घर जरूर लाने चाहिए। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

1. सोना या चांदी

धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। यह न केवल समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि इसे लक्ष्मी का आह्वान भी माना जाता है। अगर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो चांदी का सिक्का या बर्तन भी लाना मंगलकारी होता है।

2. स्टील या तांबे के बर्तन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नया बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है। विशेष रूप से तांबे या पीतल के बर्तन घर में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ का संकेत देते हैं। बर्तन खरीदते समय उसमें कुछ सिक्के डालना शुभ माना गया है।

3. धन्वंतरि पूजा के लिए दीपक

धनतेरस के दिन एक विशेष मिट्टी का दीपक खरीदकर संध्या के समय जलाना चाहिए। यह दीपक यमराज के नाम से भी लगाया जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

4. झाड़ू

घर की सफाई और समृद्धि का प्रतीक मानी जाने वाली झाड़ू इस दिन जरूर खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर से दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी का वास होता है।

5. लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

धनतेरस पर लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्तियाँ खरीदना अत्यंत शुभ होता है। इन मूर्तियों की दीपावली की रात पूजन करने से धन और बुद्धि दोनों की प्राप्ति होती है।

6. इलेक्ट्रॉनिक सामान या आभूषण

आधुनिक समय में लोग इस दिन नई गाड़ियाँ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या आभूषण भी खरीदते हैं। इसे आधुनिक युग की “शुभ खरीदारी” माना जाता है जो जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है।

7. कच्चे धातु के सिक्के या कौड़ी

धनतेरस पर कौड़ी या धातु के सिक्के खरीदना भी शुभ माना गया है। इन्हें तिजोरी या पूजाघर में रखने से धनवृद्धि होती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें