हाटपिपल्या गांव घट्टियाग्यासुर में हनुमान मंदिर चौराहा पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष गगनसिंह पटेल के नेतृत्व में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे हाेने पर विराेध स्वरूप काले झंडे दिखाकर एवं नारेबाजी कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। किसान 26 नवंबर से तीनों कृषि कानूनों की वापसी के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति, बनेसिंह, गुड्डू, महेंद्रसिंह सैंधव, भादरसिंह सैंधव, सज्जनसिंह सैंधव, कैलाश प्रजापति, रामसिंह पटेल, देवेंद्रसिंह पटेल सहित किसान उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री का पुतला दहन:राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया, काले झंडे दिखाकर की नारेबाजी





