अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जो लोग “समाजवाद” और “डेमोक्रेसी” से चिढ़ते हैं, उनके लिए ममदानी की जीत तीर की तरह ही लगेगी

Share

ममदानी ने पंडित जी के वह अल्फ़ाज़ दोहराए,जो हमारे देश में रात बारह बजे,सन 47 में उन्होंने दोहराए थे । ज़ोहरान ममदानी की जीत तो कई मायने में अहम है, सबसे खूबसूरत आज का भाषण है, जिसमें वह जवाहरलाल जी के भाषण को दोहराते हैं ।

यह सुबह हर उसकी है, जिसकी आंखों में सपने हैं । ममदानी कि जीत से न्यूयॉर्क ने तय करदिया की अथाह दौलत और सनकी हुक्मरान से वह नही घबराते । वह धर्म,जाति, वर्ग,नस्ल नही देखते,वह देखते हैं कि कौन है, जिसकी आंखों में न्यूयॉर्क को लेकर खूबसूरत रचनात्मक सपना है । ममदानी कि जीत इस मायने में बड़ी है कि मां मीरा नायर,पत्नी रमा और पिता ममदानी की पहचान उनके लिए बंधन नही है । कट्टरपंथी जिसे उनकी कमज़ोरी समझते थे,वह ही ताक़त बन गई । 

आज जब न्यूयॉर्क का मेयर हमारे पहले प्रधानमंत्री के भाषण का अंश दोहरा रहा था । तब लगा कि यह हमारे आंगन का ख़मीर है, जिसकी सौंधी खुशबू दूर देश तक आज भी महसूस की जा रही है ।

जो लोग “समाजवाद” और “डेमोक्रेसी” से चिढ़ते हैं, उनके लिए यहजीत तीर की तरह ही लगेगी मगर जिन्हें यह पसन्द हैं । वह जानते हैं कि आज न्यूयॉर्क की सड़कों पर कौन जीता है ।।देर सबेर सब तरफ सही लोग आ ही जाएंगे । कट्टरपंथी, नफरती और दो धर्मो की एकता के विरोधी सिमट जाएंगे । नफरत की हार तो होनी ही है, होकर रहेगी,वह कोई भी हो….

न्यूयॉर्क को और ममदानी को मुबारक और हर उसे मुबारकबाद जो जवाहरलाल जी की समझ और कामों की इज़्ज़त करता है । उनके जन्मदिन से पहले उनके नाम की न्यूयॉर्क में गूंज,उनकी गहराई का पता देती है । दुनिया उस खूबसूरत गुलाब को सीने पर टांक रही है, जिसे कुछ कुंठित लोग रोज़ यहां कोसते हैं मगर खुशबू है, तो फैलकर रहेगी….

आखरी बात नफरती,कुंठित और कट्टर मत बनो,इनके दिन बुरी तरह लदने जा रहे हैं… समझ लें…वरना आपको कोई पूछेगा नही,हर वह आदमी इज़्ज़त पाएगा, जो सबको साथ और बराबर लेकर चलेगा,दुनिया करवट ले रही है ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें