अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह ने याद दिलाये UPA सरकार के दिन

Share

भोपाल. पेट्रोल और डीजल के दाम में लगी आग के विरोध आज कांग्रेस सड़क पर उतरी. पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.  कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया. भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया.दिग्विजय सिंह ने न्यू मार्केट स्थित पेट्रोल पंप पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बाहर धरना दिया. कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पेट्रोल पंप के बाहर बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जब तक प्रदर्शन चलता रहा तब तक पुलिस के साए में लोगों को पेट्रोल और डीजल की बेचा गया.

दिग्विजय सिंह ने बताया UPA-NDA सरकार में अंतर

पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस कमर कसकर सड़क पर उतरी. भोपाल में दिग्विज सिंह ने ज़ोरदार तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया. दिग्विजय सिंह ने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं. देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं. UPA सरकार में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 9 रुपये होती थी. अब वह बढ़कर ₹34 हो गई है. 1 साल में सरकार ने 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए पेट्रोल डीजल से कमाए हैं. अगर केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज 34 ₹ से घटाकर 9 ₹ कर दे तो लगभग 25 ₹ प्रति लीटर पेट्रोल डीजल के भाव कम हो जाएंगे. उन्होंने कहा बंगाल चुनाव के कारण उससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करवा दिये थे. यूपीए सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते थे तो बीजेपी नेता साइकिल चलाते थे. अब क्या करेंगे. दिग्विजय सिंह ने कहा देश में तेजी के साथ महंगाई बढ़ रही है. मोदी सरकार अब महंगाई की सरकार हो गई है.
आज फिर बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है. भोपाल में पेट्रोल ₹104.7 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹95 30 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं. जबकि पावर पेट्रोल के दाम ₹107.75 पैसे तक जा पहुंचे हैं. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की मशीन पर चढ़कर नारेबाजी की.

कुछ इस अंदाज में आज कांग्रेस ने किया शिवराज और मोदी सरकार का विरोध

. पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. जनता परेशान है और कांग्रेसी सड़क पर. पार्टी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में प्रदर्शन किया.

petrol, price hike, congress

सिवनी में बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोंडिया समेत कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पहुँचे और अपनी मोटर साइकिल में 10 – 10 रुपये का पेट्रोल भरवाया. महंगाई के लिए लेकर विधायक ने मोदी सरकार को जमकर कोसा.

petrol, price hike, congress

दतिया में सेवढ़ा से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की.

petrol, price hike, congress

अशोकनगर में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसी लामबंद होकर सड़क पर उतरे. इन लोगों ने पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ पेट्रोल पंप के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया.

petrol, price hike, congress

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेश व्यापी आंदोलन गुना में भी हुआ. यहां हनुमान चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की

petrol, price hike, congress

सागर में पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने देवरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया. इन लोगों ने सोनी पेट्रोल पंप पर धरना दिया और बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें