अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर का MY बनेगा मॉडल अस्पताल:बाणगंगा अस्पताल भी 100 बिस्तरों वाला होगा, बंगाली फ्लाईओवर माधवराव सिंधिया के नाम-:गृह मंत्री

Share

इंदौर

इंदौर के प्रभारी बनने के बाद पहली बार कोरोना के तीसरी लहर की समीक्षा करने आए प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा यहां की तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा, कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की हमारी पूरी तैयारी है। हमने 10 हजार से ज्यादा बेड की व्यवस्था कर ली है। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान इंदौरियों को कुछ सौगातें भी दी। उन्होंने बंगाली फ्लाईओवर को स्व. माधवराव सिंधिया सेतु के नाम पर रखने की बात कही। वहीं, MY (महाराजा यशवंतराव) अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने की भी घोषणा की। साथ ही कहा कि बाणगंगा अस्पताल भी अब 100 बिस्तरों वाला होगा।

प्रदेश में कोराेना पूरी तरह से नियंत्रण में
प्रभारी मंत्री नराेत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में काेराेना अब नियंत्रण में है। पूरे प्रदेश आज 29 नए मामले आए, जबकि 38 लाेग ठीक हाेकर घर लाैटे हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजाें की संख्या की बात करें, ताे 403 मरीज हैं। प्रदेश में काेराेना समाप्ति की ओर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद समीक्षा कर रहे हैं। हमारा प्रतिदिन 70 हजार से ज्यादा टेस्ट का टारगेट है। इसमें इंदाैर में प्रतिदिन 10 हजार टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद शंकर लालवानी के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा।

सांसद शंकर लालवानी के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा।

बैठक में यह हुआ
बैठक में तय किया गया कि बंगाली चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया के नाम पर किया जाएगा। इंदौर के MY अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। बाणगंगा अस्पताल का विस्तार कर 30 बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाकर 100 बिस्तरों का किया जाएगा। इसे लेकर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। शासकीय समितियों का गठन एक महीने में कर लिया जाएगा। कोरोना से मृत हुए सभी शासकीय कर्मियों के पात्र आश्रितों को एक महीने के भीतर अनुकंपा नियुक्ति देने की बात भी कही गई।

3 लाख से अधिक परिवारों को दिया गया राशन
बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान 3 लाख नागरिकों को प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दिया गया। ऐसे में इन परिवारों के 15 लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत एक लाख 93 हजार 740 क्विंटल और प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत एक लाख 27 हजार 920 क्विंटल अनाज बांटा गया। ऐसे परिवार जिनके पास अस्थायी पर्ची है, उनसे पात्रता के दस्तावेज लेकर शीघ्र ही पात्रता पर्ची को स्थाई किया जाएगा।

सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप
बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा इंदौर तथा पीथमपुर के समीप बेटमा क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशीप बनाई जा रही है। इस योजना के तहत देश में पहली बार लैंड पुलिंग प्रक्रिया के तहत भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों को 20% की नकद मुआवजा राशि दी जा रही है तथा 80% विकसित भूखण्ड संबंधित ग्रामीणों को दिए जाएंगे। यह टाउनशिप सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त है। प्रथम चरण में 956 हेक्टेयर में टाउनशिप का कार्य हो रहा है।

प्रभारी मंत्री ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयगर्वीय के घर डिनर किया।

प्रभारी मंत्री ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयगर्वीय के घर डिनर किया।

तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों और महिलाओं के लिये विशेष व्यवस्था
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना से निपटने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर की से निपटने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए 1500 बेड के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना के दूसरे चरण में जहां ऑक्सीजनयुक्त और आईसीयू बेड्स की संख्या 7 हजार 650 थी, उसे बढ़ाकर 10 हजार 250 किया गया है। इनमें महिलाओं और बच्चों के आईसीयू युक्त बेड्स की संख्या भी पर्याप्त रखी गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया गया है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनके लिए 2 विशेष मातृ शिशु एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के इलाज के लिए डॉक्टर्स एवं नर्स को विशेष रूप से ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है। जिले में लगभग 77% लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें