अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रिहाई के बाद सेंचुरी के श्रमिकों ने मेधा पाटकर के नेतृत्व में काले झंडे लेकर मिल के सामने बनाई मानव श्रंखला, आंदोलन जारी रखने की की घोषणा

Share

 इंदौर। सेंचुरी सत्याग्रह रोजगार आंदोलन को आज 1388 वा दिन है। आंदोलन जारी है। कल प्रशासन और पुलिस द्वारा 45 माह पुराने सेंचुरी के श्रमिक और महिलाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिशों का विरोध हो रहा है। देर रात को प्रशासन ने मेधा पाटकर  सहित सारे गिरफ्तार श्रमिकों को रिहा कर दिया । श्रमिकों ने आज शाम को मीटिंग कर आंदोलन को जारी रखने की घोषणा की है तथा आज काले झंडे लेकर सेंचुरी Mil के सामने मानव श्रृंखला बनाई। मानव श्रृंखला में शामिल तमाम कार्यकर्ता प्रशासन की दमनकारी कार्यवाही के खिलाफ तथा प्रबंधन द्वारा जबरिया तरीके से वीआर एस दिए जाने के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।           

 प्रशासन के द्वारा न्याय संगत नहीं था। महिलाओं के साथ बेरहमी से धक्का-मुक्की कर जानवरों की तरह गाड़ी में ठुसा और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई जिसमें महिलाएं एक-दूसरे पर टकराकर चार महिलाएं घायल हुई एवं अन्य को चोटे आई।
 इसके विरोध में आज काले रंग झंडे और सर पर पट्टी बांधकर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया गया।

https://mail.google.com/mail/u/0?ui=2&ik=e925c3d1b5&attid=0.2&permmsgid=msg-f:1707171898137575940&th=17b117cbdf050204&view=att&disp=safe

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें