इंदौर
इंदौर शहर में एटीएम हैक कर रुपए उड़ाने वाली गैंग ने एक और एटीएम को हैक किया है। हालांकि वारदात 15 और 16 जून की बताई जा रही है। शिकायत की जांच के बाद शनिवार को केस दर्ज किया है। अब तक इंदौर शहर में कुल 8 एटीएम मशीनों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। कनाडिया थाने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी अविनाश नागर ने बताया कनाडिया रोड स्थित एसबीआई के एटीएम को हैक कर उसमें से 2 लाख 56 हजार रु. निकाले गए थे। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी बैंक अफसरों को मिले थे। फुटेज में दो बदमाशों द्वारा 15 और 16 जून की सुबह 6:30 व 7:00 के पीछे अलग-अलग एटीएम कार्ड से यह रुपए निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों बदमाशों ने कैप और चेहरे को ढंका हुआ था। वही इंदौर के अन्य क्षेत्रों में एटीएम है कि जो घटना हुई है संभवत यही आरोपी हो सकते हैं।
सभी घटनाओं का पैटर्न एक जैसा
इससे पहले बदमाश ने शहर के राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा और सराफा थाना और जूनी इंदौर और संयोगिता गंज में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। सूत्रों की माने तो सभी घटना है 15 जून की है और एक ही दिन में आरोपियों ने शहर के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह वारदात की है, लेकिन बैंक द्वारा शिकायत करने पर यह जानकारी सामने आ रही है।
पुलिस के मुताबिक बदमाश एटीएम में जाकर पैसे निकालते थे। ट्रांजेक्शन होने के बाद जैसे ही पैसे एटीएम से निकलने वाले होते थे। बदमाश पैसे निकलने वाली जगह पर हाथ लगाकर पैसे पकड़ लेते और उन्हें एटीएम से निकलने नहीं देते थे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होने के कारण ट्रांजेक्शन कैंसिल हो जाता। जिसके बाद आरोपी रुपए निकाल लेते। आरोपी दोबारा ट्रांजैक्शन करते हैं, और फिर रुपए निकालने के बाद फिर हाथ लगा देते हैं। इस तरह करने से खाते में रुपए भी कम नहीं होते और कई बार रुपए निकाल लिए जाते थे।
पुलिस इन घटनाओ में हरियाणा की मेवात गैंग के होने का शक है। लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। कुछ दिन पहले इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया था जिनसे पूछताछ चल रही है। लेकिन इसके बावजूद भी शहर में सिलसिलेवार हो रही एटीएम कैश डिपॉजिट मशीन में वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाता है।
शहर में कैश डिपाजिट मशीन को हैक कर रुपए निकालने वाली 8 घटनाएं
- 18 जून :राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन से उंगली फंसाकर 2 लाख 10 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया था।
- 25 जून: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में फिर एक एटीएम मशीन में उंगली फंसा कर 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए थे।
- 20 जून:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 10 हजार रुपए निकाले।
- 20 जून : सराफा थाना क्षेत्र के पीवाय रोड स्थित कैश 2 लाख 30 हजार रुपए उंगली फंसा कर एटीएम निकाले थे।
- संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एसबीआई की मुख्य शाखा से 3 लाख 50 हजार रुपए निकाले।
- भंवरकुआं में 1 जुलाई को पुरानी शिकायत पर 3 लाख 50 हजार अज्ञात बदमाश पर मामला दर्ज ।
- 14 जुलाई को विजय नगर थाना में शिकायत:आरोपी भमोरी स्थित बैंक एटीएम से 43 हजार रुपए निकाले।
- कनाडिया थाने पर 7 अगस्त को शिकायत :एसबीआई के एटीएम को हैक कर उसमें से 2 लाख56 हजार रु. निकाले




