अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

धार में 50 फीट ऊंचाई से गिरता है दूधिया झरना, नीचे गुफा में है उत्तरमुखी शिवलिंग; पांडवों ने यहीं किया था आराम, श्रीकृष्ण ने की थी पूजा

Share

धार

इंदौर से 75 किलोमीटर दूर धार जिला मुख्यालय के पास गंगा महादेव की वादियाें की खूबसूरती निखर गई है। चारों तरफ फैली हरियाली और 50 फीट ऊंचाई से गिरते दूधिया झरने सबका मन मोह लेता लेता है। झरने के नीचे ही गुफा में उत्तरमुखी शिवलिंग है। यह शिवलिंग द्वापर युग का बताया जाता है। सावन के तीसरे सोमवार को ड्रोन की नजर से खूबसूरत गंगा महादेव की वादियों और उत्तरमुखी शिवलिंग का दर्शन करिए।

यह है मान्यता
कहा जाता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण अमझेरा स्थित अमका-झमका मंदिर जाते समय यहां दर्शन करने के लिए रुके थे। इस गुफा में पांडवों ने भी रात बिताई थी। ऐसा बताया जाता है कि पीढ़ी-दर पीढ़ी पहले इसी गुफा में शिवलिंग प्रकट हुआ था। तभी से शिवलिंग यहां स्थापित है।

गंगा महादेव में गुफा के ऊपर से गिरता दूधिया झरना।

गंगा महादेव में गुफा के ऊपर से गिरता दूधिया झरना।

गुफा के ऊपर से झरना हमेशा बहता रहता है। बारिश के समय 4 महीने तक दूधिया जैसा झरना गिरता है। मंदिर परिसर में ही तलई है। जिसमें बारह महीने पानी रहता है। पूरे सावन के महीने में श्रदालुओं समेत कावड़ यात्री जल अभिषेक करते हैं।

भगौरिया पर्व का होता है आगाज
गंगा महादेव पर्यटन स्थल पर शिवरात्रि के दिन आदिवासी लोक पर्व भगौरिया का आगाज यही से शुरू होने की मान्यता है। 146 साल पहले यह परंपरा शुरू हुई थी। हर शिवरात्रि पर यहां 50 से अधिक दल यहाँ पहुंचते हैं। यहां नृत्य कर पर्व की शुरुआत करते हैं।

गंगा महादेव की खूबसूरत वादियां।

गंगा महादेव की खूबसूरत वादियां।

बंजर पहाड़ बदल दिया हरियाली में
गंगा महादेव तीर्थ कुछ साल पहले तक बंजर पहाड़ था। स्थानीय सुल्तानपुर ग्राम पंचायत ने मनरेगा योजना से पथरीले पहाड़ को पहले उपजाऊ बनाया। फिर इसमें बेड पद्धति से 5 हजार से अधिक पौधरोपण किया गया। अब बंजर पहाड़ पर चारों ओर हरियाली नजर आती है।

वीकेंड पर 10 हजार तक लोग पहुंचते हैं
यहां इंदौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, थांदला, मेघनगर और बड़वानी से पर्यटक आते हैं। वीकेंड पर यह संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती है। बारिश के मौसम में इसकी सुंदरता और भी खिल जाती है।

गंगा महादेव की वादियों में हर तरफ हरियाली ही हरियाली।

गंगा महादेव की वादियों में हर तरफ हरियाली ही हरियाली।

ऐसे पहुंचे
यह स्थान धार से 13 किलोमीटर दूर स्थित सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में आती है। इंदौर-अमदाबाद नेशनल हाईवे -47 पर स्थित बोधवाड़ा से 2 किमी दूर है। इंदौर से लगभग 75 किमी दूर है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें