अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

15 जनवरी को बीसवीं सालगिरह मनाएगा विकीपीडिया, पांच करोड़ 50 लाख से ज्यादा लेखों का भंडार, 80% लोग लेख डालने वाले पुरुष

Share

15 जनवरी को विकीपीडिया अपनी बीसवीं सालगिरह मनाएगा। इस मुफ्त विश्वकोष को कोई भी संपादित कर सकता है। विकीपीडिया पर सैकड़ों भाषाओं में पांच करोड़ 50 लाख से अधिक लेख मौजूद हैं। उसके अंग्रेजी भाषा के 62 लाख लेख अकेले 2800 अंकों में छापे जा सकते हैं। वेब एनालिसिस फर्म अलेक्सा इंटरनेट के अनुसार विकीपीडिया इंटरनेट पर 13 वीं सबसे लोकप्रिय साइट है। फिर भी, विकीपीडिया सबसे अलग है। वह सिलिकॉन वैली की सफलता के फार्मूले से अलग है। साइट के कोई शेयरहोल्डर नहीं हैं। इसने अरबों रुपए नहीं कमाए हैं और वह विज्ञापनों का कारोबार नहीं करती है।

कई अकादमिक अध्ययनों में विकीपीडिया की विश्वसनीयता का जिक्र है। लेकिन, वह ब्रिटेनिका जैसे पुराने एनसाइक्लोपीडिया जैसी गंभीरता और रुतबा हासिल नहीं कर पाया है। अर्थशास्त्री और शिक्षक उसकी खिल्ली उड़ाते हैं। विकीपीडिया लोगों का संदेह दूर नहीं कर सका है लेकिन वह कई मायनों में सफल है। उसके 20 अरब से अधिक पेज हर माह देखे जाते हैं। सोशल मीडिया की अन्य साइटों पर सेंसरशिप, फेक न्यूज, गलत जानकारियों और साजिश फैलाने के लिए प्रहार होते हैं। दूसरी ओर उसकी प्रतिष्ठा पहले से बहुत अधिक है। साइट के लिए इंफ्रास्ट्रक्टर मुहैया कराने वाली सैनफ्रांसिस्को स्थित चैरिटी संस्था विकीमीडिया फाउंडेशन के प्रमुख प्रोडक्ट अधिकारी टोबी नेगरिन इस ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया को सच का रक्षक बताते हैं।

विकीपीडिया की कीमत और प्रभाव का हिसाब लगाना मुश्किल है। उसकी आय दान और यूजरों द्वारा दिए गए पैसे से होती है। पेरेंटिंग और घरेलू काम के समान विकीपीडिया एक कीमती सेवा है। कई शोधकर्ताओं ने उसका मूल्य जानने की कोशिश की है। 2018 की एक स्टडी का अनुमान है कि अमेरिकी कंज्यूमर विकीपीडिया का सालाना मूल्य लगभग 150 डॉलर आंकता है। अगर यह सच है तो अकेले अमेरिका में साइट का मूल्य एक वर्ष में 42 अरब डॉलर है। कई कंपनियां विकीपीडिया का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करती हैं।

भारत में कम यूजर
माहेर का अनुमान है, विकीपीडिया पर जानकारियां डालने वाले 80% लोग पुरुष हैं। इनकी संख्या उत्तर अमेरिका और यूरोप में ज्यादा है। एनसाइक्लोपीडिया अमेरिका, यूरोप, रूस और जापान में अधिक लोकप्रिय है। भारत और अफ्रीका में इसे ज्यादा नहीं पढ़ा जाता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें