अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अधोपतन

Share

तिरंगे में लिपटा अपराधी
अपराधी ही होता है
अपराधी का अपराध
कम नहीं हो जाता
अपराध धुल नहीं जाता

समूह के कहने पर या,
मुल्क के एक बहुत खास के एलान पर
कोई मुजरिम शहीद नहीं हो जाता
हां, एक मुल्क शहीद जरुर हो जाता है

अपराधी को
अपराधी नहीं मानना
उसका साथ देना
घोषित अपराध है

थाने का
अदालत का
चुप रहना
हस्तक्षेप
नहीं करना
गिरोहबंद राष्ट्रीय अपराध है

अपराध सुकना के जंगल से हो
या रायसीना हिल्स के पत्थरों से
अपराध को अपराध कहा जाएगा

तिरंगे में लिपटने का हक
शहीद का है
किसी अपराधी का नहीं
यह सम्मान नहीं
तिरंगे का खुला अपमान है

मुल्क का मूक रहना
जवाबदेहों से जवाब नहीं मांगना
मुल्क का, मुल्क में रहने वालों का
अधोपतन है!
अधोपतन है!!

  • राम प्रसाद यादव

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें