अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देशभक्ति समझने लगे हैं लोग

Share

मुनेश त्यागी

नफरत और हिंसा करने को,
विरोधियों को दुश्मन समझने को,
देशभक्ति समझने लगे हैं लोग।

संदेह होने पर मारपीट करने को,
निर्दोषों को पीट-पीटकर मारने को,
देशभक्ति समझने लगे हैं लोग।

दंगा फसाद झगड़ा करने को,
मकान दुकान घर जलाने को,
देशभक्ति समझने लगे हैं लोग

विरोधियों को गद्दार बताने को,
झूठ को सांप्रदायिक रंग देने को,
देशभक्ति समझने लगे हैं लोग।

देशद्रोही बातों को कहने को,
देशभक्तों को राष्ट्रद्रोही कहने को,
देशभक्ति समझने लगे हैं लोग।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें