अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बीमारियों का खेत Tummy/Belly Fat : होम रेमेडी*

Share

नयना जोशी

थोड़ा-थोड़ा खाएं :
अगर आप एक ही बार में अधि‍क भोजन करने में यकीन करते हैं, और आपको इसकी आदत है, तो यह आदत बदल डालिए।
अपनी डाइट को 2 या 3 भागों में बांट लें, और हर दो या तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे आपका पेट भरा रहेगा, ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा और पेट का मोटापा भी कम होगा।

गरम पानी से प्रेम करें :
सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना, पेट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होगा। इससे पेट में जमा वसा धीरे-धीरे कम होगा।
इसके अलावा अगर आप गरम पानी में दालचीनी और शहद(हार्ट/किडनी पेशेंट विशेषज्ञ के निर्देशन से ले) डालकर पीएंगे, तो यह और भी फायदेमंद साबित होगा इतना ही नहीं, इसे रोजाना पीने से आप तरोताजा और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।

मॉर्निंग वॉक से नहीं बचें :
सुबह-सुबह पैदल चलना, जॉगिंग करना या फिर पेट संबंधी व्यायाम करना, पेट की चर्बी कम करने का बेहतरीन विकल्प है।
इससे धीरे-धीरे फैट भी कम होगा और आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा। साथ ही शरीर में दिनभर ऊर्जा का स्तर बना रहेगा।

नौकासन स्थूलता का दुश्मन :
योगा आपके शरीर के साथ-साथ मानसिक परेशानियों को भी कम करता है। बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए नौकासन योग का सबसे बेहतर विकल्प है।
इससे पेट की चर्बी जिस तरह से कम होगी, आप खुद इस बदलाव को देख और महसूस कर पाएंगे।

देर रात न खाएं :
देर रात को खाना खाना भी पेट की चर्बी बढ़ने का एक प्रमुख कारण है। रात का भोजन हमेशा रात्री 8:00 बजे तक कर ले, जिससे सोने से पहले हज़म हो जाए।
इसके अलावा आप चाहें तो रात के खाने में कुछ हल्का फुल्का ही खाएं।
भोजन केवल दो समय सुबह 11:00 और रात्री 8:00 बजे तक ही करें। दिन में ज्यादा सलाद या फ्रूट्स खाएं। खाने के साथ कभी भी लिक्विड न ले। (चेतना विकास मिशन)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें