अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेहत की बात : इसबगोल की सौगात

Share

नीलम ज्योति

हम आटे को मैदे जैसा इस्तेमाल करते हैं. उसमें से बची-खुची भूसी भी छानकर फेक देते हैं. फिर बाजार से पेट की सड़ाध से राहत पाने के लिए भूसी खरीदकर खाते हैं. वैसे ही, जैसे सुबह की हवा हमें नहीं चाहिए, ऑक्सीजन सिलेंडर की गैस चाहिए.

इसबगोल का पौधा दिखने में गेहूं की तरह ही होता है और इसमें छोटी-छोटी पत्तियां एवं फूल होते हैं। सदियों से ईरानी दवाओं में इसबगोल का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि इसबगोल मनुष्‍य ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी फायदेमंद होती है। फाइबर से प्रचुर होने के कारण इसबगोल कब्‍ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
इसे दिल की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है और डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी ये मदद कर सकती है।

आप कई तरह से इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको इसबगोल का स्‍वाद पसंद नहीं है तो आप इसे कुकीज, बिस्‍कुट या अन्‍य किसी कंफेक्‍शनरी में डालकर ले सकते हैं। इसमें चीनी या फ्लेवर नहीं होता है इसलिए इसे पानी या जूस के साथ लेने की सलाह दी जाती है।
आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में सदियों से इसबगोल का इस्तेमाल हो रहा है। आज की भागती दौड़ती जिंदगी में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है कब्ज की और कब्ज का रामबाण इलाज है इसबगोल क्योंकि इसमें 70% घुलनशील और 30% अघुलनशील फाइबर होता है।

इसबगोल की भूसी :
नाम तो सुना होगा। घर के बुजुर्गों को जब कब्ज की दिक्कत हो जाती है या पेट में किसी तरह की समस्या होती है तो आपने अक्सर उन्हें सफेद रंग की इसबगोल खाते देखा होगा। सदियों से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में भी इसबगोल का इस्तेमाल हो रहा है।
भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण इसबगोल को कब्ज से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। लेकिन इसबगोल के कई और फायदे भी हैं जिन्हें जाकर आप भी इसे जरूर खाना चाहेंगे।

कई फायदों वाला है इसबगोल :
दरअसल, इसबगोल जिसे अंग्रेजी में साइलियम हस्क कहते हैं, प्लांटैगो ओवेटो के पौधे से मिलने वाला बीज और भूसी है। इसबगोल बीज के आसपास की भूसी में घुलनशील फाइबर होता है। इसलिए जब आप इस तरह के फाइबर को पानी में मिलाते हैं, तो यह जेल बनाने के लिए पानी को अवशोषित करता है।
इसके अलावा, इसबगोल का इस्तेमाल खाने में भी किया जाता है। साथ ही साथ यह वजन घटाने में भी मदद करता है।

​कब्ज में राहत :
इसबगोल में हाइग्रोस्कोपिक गुण होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम से ज्यादा पानी सोखने में मदद करते हैं।
इसबगोल में मौजूद फाइबर कब्ज ठीक करने का अच्छा उपाय है। दूध के साथ 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं।

​दस्त रोकने में सहायक :
इसबगोल, आंतों को साफ करता है जो संक्रमण के कारण सूक्ष्म जीवों को हटाने में मदद करता है।
दस्त के दौरान आप इसबगोल को दही में मिलाकर खा सकते हैं। दही और इसबगोल दोनों ही दस्त को रोकने में प्रभावी हैं।

​ब्लड शुगर निरोधक :
इसबगोल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि यह ग्लूकोज के टूटने के अवशोषण को रोकता है।
इसके अलावा, इसमें मौजूद जिलेटिन आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करती है.
(चेतना विकास मिशन)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें