अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मंगल ग्रह पर एलियंस ने बनाया दरवाजा : अगले पांच साल में पृथ्वी पर  हमले की भविष्यवाणी

Share

डॉ. गीता

_हमारी पृथ्वी की साइंस के अनुसार : एलियंस से संपर्क करने में 4,00,000 साल लगेंगे. तब तक इंसान ख़त्म हो जाएंगे. उधर एलियंस का विज्ञान इतना आगे है की वे वह सब भी करने में समर्थ हैं, जो हम सोच तक नहीं सकते._
दिमागी क्षमता से चम्मच को मोड़ने वाले यूरी गेलर ने दावा किया है कि अगले पांच सालों में पृथ्वी पर एलियंस आने वाले हैं। मंगल ग्रह पर दरवाजे की आकृति को लेकर उन्होंने दावा किया कि एलियंस ने इसे लेजर बीम के जरिए बनाया है।
    _यूरी गेलर (Uri Geller) का मानना है कि अगले पांच सालों में एलियंस पृथ्वी पर आ सकते हैं। यूरी ने दावा कि कई एलियंस पहले ही मानव जाति की निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि हम लगातार उनसे संपर्क साधने में लगे हैं।_
  उन्होंने ने ये भी दावा किया कि मंगल ग्रह पर मिले दरवाजे की आकृति को एलियन ने लेजर बीम से उकेरा है।

वाशिंगटन पोस्ट को दिए गए अपने साक्षात्कार में यूरी ने कहा, ‘इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मंगल ग्रह के पत्थर पर दिखने वाला दरवाजा किसी प्रकार की बेहतर तकनीक वाली लेजर बीम से उकेरा गया है। वहां कुछ तो जरूर है।’
यूरी ने दावा किया कि उन्होंने अपनी दिमागी शक्तियों से एलियंस को ये सब करते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि ‘रिमोट व्यूइंग’ के जरिए मैं अंतरिक्ष और समय के माध्यम से अपने दिमाग के जरिए एलियंस को ये सब करता देखने में सक्षम था।
यूरी ने कहा, ‘मैंने एक सफेद कमरा देखा, जिसमें बहुत सारे कंट्रोल पैनल लगे थे। ये बेहद एडवांस थे।
यूरी का मानना है कि अगले पांच से 25 सालों में एलियंस शांति से आएंगे और पृथ्वी पर उतरने के लिए एक बेहतर जगह खोजेंगे।

कतिपय वैज्ञानिकों का दृष्टिकोण है की :_अगर एलियंस पृथ्वी पर आते हैं तो ये आक्रमण नहीं होगा, बल्कि वह दोस्ती के लिए यहां आएंगे। क्योंकि अगर उनको हम पर हमला करने के लिए यहाँ आना होता तो वे कब के इस काम को अंजाम दे चुके होते और हम बहुत पहले खत्म हो चुके होते।_

यूरी गैलर एक इजरायली-ब्रिटिश परावैज्ञानिक हैं। उन का दावा है कि उनके पास अलौकिक दिमागी शक्ति है। टीवी पर वह चम्मच को मोड़ कर पूरी दुनिया भर में मशहूर हुए थे।
गैलर का करियर एक एंटरटेनर के तौर पर भी है। वह अपना जादुई चमत्कार कई देशों में दिखा चुके हैं।
{चेतना विकास मिशन)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें