अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बदन दर्द/ जोड़ों का दर्द : गृह~चिकित्सा

Share

डॉ. प्रिया मानवी

    _बदन दर्द मांसपेशियों में अकड़न के कारण हो सकता है। इसका जल्द से जल्द इलाज होना जरूरी है वरना इसका प्रभाव हमारे रोजमर्रा के कार्यो पर पड़ने लगता है। अगर आप भी इस दर्द से परेशान है तो इसे दूर करने के लिए जानिए कुछ अनुभूत घरेलू उपाय :_

*अदरक*

    इसके अंदर सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं ऐसे में यह शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है।

       _यह रक्त प्रभाव और परिसंचरण की सेहत में सुधार लाने मे मदद्रूप साबित होती है। साथ ही अदरक की चाय का अगर नाश्ते में सेवन किया जाए तो ये मांसपेशियों में हो रहे दर्द को कम कर सकती है।_

       इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अदरक को पीस लें और एक कपड़े में बांध लें। उसको गर्म पानी में कुछ वक्त के लिए डालें और ठंडा होने के बाद प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

      _ऐसा करने से बदन दर्द दूर हो जाता है। बदन दर्द होने पर हल्‍दी वाला दूध मददगार होता है।_

*लैवेंडर*

  ये बॉडी को बहुत फायदा पहुंचाता है। लैवेंडर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते है।

     _लैवेंडर के तेल की मालिश करने से शरीर का दर्द कम किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल नहाने के समय पानी में डालकर भी किया जाता है._

*सेंधा नमक*

इसे प्राकृतिक उपचारक के रूप में देखा जाता है।

      यह मांसपेशियों की सूजन को दूर करने में बेहद मददगार है। साथ ही मांसपेशियों के दर्द में भी ये छुटकारा दिलाता है।

    ऐसे में एक बाल्टी या टब में गर्म पानी और दो चम्मच सेंधा नमक डालें और उस टब में बैठ जाए या फिर उस पानी को अपने बदन पर डालें। बीस से तीस मिनट तक उस पानी से अपने बदन को भिगाएं रखें। सेंधा नमक के स्नान से मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।

*लाल मिर्च*

इस के अंदर सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं जो मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने के साथ-साथ सूजन और अकड़न को भी दूर करते हैं ऐसे में लाल मिर्च को जैतून के तेल के साथ मिलाएं और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। फिर उस क्षेत्र को कपड़े से बांध लें।

      _रात भर इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें और सुबह कपड़े को खोल कर उस क्षेत्र को सादे पानी से अच्छे से धोएं। इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो से तीन बार दोहराएं।_

*चेरी*

    यह आपके शरीर को पोटैशियम और मैग्नीशियम देने में मदद करती है। ये जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस को दूर रखती है।

     _पोटैशियम सूजन को दूर करता है और मैग्नीशियम प्राकृतिक पैन किलर की तरह काम करता है। कुछ महीनो के लिए चेरी के जूस को पिए या रोज़ाना आठ से दस चेरी खाने से राहत मिलती है।_

*केला*

इस अंदर पोटेशियम होता है जो न केवल मांसपेशियों को स्वस्थ बनाता है बल्कि शरीर में मजबूती भी बनाए रखने मे मदद करता है। ऐसे में थकान को दूर करने और अकड़न में राहत पहुंचाने में केला मददगार है।   

       _पोटेशियम के सेवन से मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है। ऐसे में आहार में केले को शामिल करें। ऐसा करने से आपके शरीर को पोटेशियम और कैल्शियम दोनों महत्वपूर्ण तत्व मिल जाएंगे।_

*सरसों का तेल*

     जिन लोगों को बदन दर्द की समस्या है वह सरसों के तेल के उपयोग से अपने रक्त के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं और मांसपेशियों में आई अकड़न को ढ़ीला कर रक्त परिसंचरण में सुधार ला सकते हैं।

     _इसके लिए आपको लहसुन की कली को काटना होगा और सरसों के तेल मैं उन टुकड़ों को डालकर मिलाना होगा।इसके बाद कपूर डालकर गैस पर रखकर कुछ समय तक गर्म करना होगा। अब बनें तेल को गैस से उतारें और ठंडा करें।_

      ठंडा हो जाने के बाद प्रभावित क्षेत्र पर इस तेल से मसाज करने से आराम मिलता है। बदन दर्द होने पर आप बादाम के तेल से म‍ालिश ले सकते हैं।

    [चेतना विकास मिशन]

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें