अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कविता…*माई बाप*

Share

विवेक मेहता

पेट पीठ से चिपक रहा रोटी दो,रोजगार दो 

माई बाप।

मोबाइल नहीं, पैसे नहीं, सिग्नल नहीं,

नेट नहीं, पढ़े कैसे?

माई बाप। 

ऑक्सीजन नहीं, दवाईयां नहीं, लकड़ियां नहीं, 

श्मशान खाली नहीं, 

कहो तो गंगा में बहा दें? 

माई बाप।

कर लेंगे बात जात पात की 

कर देंगे दंगे फसाद भी 

समय और जगह बता दे सब 

राशन तो देंगे ना आप! 

माई बाप। 

दौड़ दी मशीनें 

रौंद डाले सारे आसरे

भाई देखा ना माई

सुबह देखी ना रात 

सबसे बड़ा हुकुम आपका

माय बाप। 

आपने लगा मुझे उधर 

मेरा आसरा उजड़वा दिया इधर 

मलबे के ढेर पर खड़ा आंसू पी रहा हूं आज

कल पिएंगे आप 

मशीन तो हृदय हीन है 

क्या मशीन है आप ! 

माय बाप।

         

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें