शशिकांत गुप्ते
शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर शारीरिक क्षमता सैनिक बनने के लिए योग्य होने पर भी वर्तमान में बेरोजगार? भविष्य में यदि संयोग से रोजगार मिल भी जाए तो मात्र चार वर्षों में सेवानिवृत्त। सेवानिवृत्त कहना एकदम समझमें नहीं आता है। साधारण बोलचाल की भाषा Retired
कहने से तुरंत समझमें आ जाता है।
Tired का हिन्दी में अर्थ होता है, क्लांत। क्लांत के पर्यावाची शब्द थका हुआ शिथिल और क्षीणकाय भी होता है।
अंग्रेजी भाषा के दो Alpha bet मतलब वर्णाक्षर में एक व्यंजन ‘R’ एक स्वर ‘E’ मिलकर जो ‘Re’ री शब्द बनता, यह शब्द वाक्य के पुनरावृत्ति को इंगित करता है, मसलन Recounting पुनर्गणना Reexamine पुनर्परीक्षण Reopen फिर से खोलना आदि आदि।
यदि इसीतरह Retired शब्द का शब्दशः अर्थ होता है पुनःथका हुआ। निजी और शासकीय कर्मी साठ या बासठ वर्ष की आयु में Retired हो जाता है।
वैसे भी साठ वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले से व्यंग्यात्मक भाषा में कहा ही जाता है सठिया गया। मतलब मानसिक रूप से कमजोर हो गया।
इसीतरह जिन युवाओं को चार वर्ष समयावधि के लिए नौकरी मिलेगी वे युवावस्था में ही सठिया जाएंगे।
इतना लिखा हुआ पढ़ने के बाद सीतारामजी ने कहा कि,किसी भी विषय का विश्लेषण करने के पूर्व उस विषय की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। हमेशा आलोचना करना भी ठीक नहीं है।
मैने कहा मै किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूँ। मैं तो उक्त मुद्दे पर व्यवहारिक रूप से अपना विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूँ।
उक्त योजना की एक बात मुझे बहुत अच्छी लगी। मात्र चार वर्ष की समयावधि में Retired होने वाला युवक सुरक्षाकर्मी की नौकरी के लिए जीवन के अंतिम क्षण तक Qualify रहेगा।
इस योजना के प्रस्तुत कर्ताओं की दूर दृष्टिता बहुत ही प्रशंसनीय है।
युवावस्था में सेवानिवृत्त युवा को अपने जनक की सेवा करने का पूर्ण अवसर मिलेगा। अपने पिताश्री को कार्यालय तक छोड़ना उन्हें वापस लाना, यदि माताश्री भी यदि कार्यरत होगी तो वह कितनी सौभग्यशाली होगी, उन्हें भी बेटे की ओर से pick and drop की सुविधा मुहैया होगी।
सिर्फ विवाह की कठिनाई आ सकती है? retired युवा से साहसिक युवती ही विवाह कर सकती है। कारण साहसिक युवती ही आजीवन सुरक्षाकर्मी का कार्य करने के लिए योग्यता रखने वाले से विवाह कर सकती है।
युवा जब retired होगा तब समाज में उसकी पहचान यूँ होगी।
अरे यह तो रिटायर्ड है।
बस प्रभु रामचन्द्रजी से यही प्रार्थना है कि, किसी को भी
Mentally tired मतलब मानसिक रूप से थका हुआ मत होने देना।
शशिकांत गुप्ते इंदौर





