अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

TMC को एक और झटका:मंत्री पद छोड़ने के 7 दिन बाद राजीब बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

Share

कोलकाता

22 जनवरी को बंगाल सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले राजीब बनर्जी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस भी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। राजीब ममता सरकार में वन मंत्री थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बनर्जी 31 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं TMC की एक अन्य विधायक वैशाली डालमिया भी भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। डालमिया को तृणमूल से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि देर रात शाह ने अपना बंगाल दौरा रद्द कर दिया था।

एक महीने में कितने मंत्रियों ने पद छोड़ा?
बीते एक महीने में ममता सरकार के 3 मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। दिसंबर में ममता के खास रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद छोड़ा था। 5 जनवरी को लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खेल और युवा मामलों के मंत्री और 22 जनवरी को वन मंत्री राजीब बनर्जी ने रिजाइन कर दिया। यानी अब तक 3 मंत्री कैबिनेट से जा चुके हैं।

दिसंबर में 10 विधायक भी भाजपा के पाले में आए थे
19 दिसंबर को शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भी भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे।

30 मई को खत्म हो रहा सरकार का टेन्योर
ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। लिहाजा अप्रैल-मई में ही विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव करा लिए जाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें