अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बिहार में महागठबंधन मंत्रिमंडल की पूरी रूपरेखा तैयार,जदयू से 14 मंत्री , राजद को13-14 मंत्री पद

Share

लालू प्रसाद और सोनिया गांधी से तेजस्वी और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मुलाकात के बाद बिहार में महागठबंधन ने मंत्रिमंडल की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव पहले ही शपथ ले चुके हैं। दोनों ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक भी कर ली है।

अब उम्मीद है कि 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाए। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि पार्टी को तीन मंत्री पद मिले हैं। भाकपा माले ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और माले विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपनी बात भी रख दी है।

कुछ ऐसी हो सकती है नीतीश कैबिनेट
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार का जो खाका तैयार किया गया है उसमें जदयू 18 से 19 विभाग अपने पास रख सकता है। वह 14 मंत्री पद ले सकता है। राजद को 20-21 विभाग मिलेंगे और मंत्री पद 13-14 मिलेगा। पहले भी कुछ मंत्री के पास एक से अधिक विभाग रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास एक से अधिक विभाग रहते हैं। हम पार्टी को एक मंत्री पद दिया जाएगा।

कांग्रेस से 3 मंत्री होंगे: भक्त चरण दास
कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि नीतीश मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से तीन मंत्री होंगे। फिलहाल बिहार कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अगले मंत्रिमंडल विस्तार में एक और विधायक मंत्री बनेंगे। माले को छोड़ लेफ्ट की अन्य दो पार्टियों को मंत्रिमंडल में शामिल होने की कोशिश चल रही है।

बिहार विधानसभा में अध्यक्ष का पद राजद को देने पर लगभग सहमति बन गई है।

बिहार विधानसभा में अध्यक्ष का पद राजद को देने पर लगभग सहमति बन गई है।

विधानसभा अध्यक्ष के लिए RJD के अवध बिहारी चौधरी का नाम सबसे आगे
बिहार विधानसभा में अध्यक्ष का पद राजद को देने पर लगभग सहमति बन गई है। राजद की ओर से अवध बिहारी चौधरी का नाम इसमें सबसे आगे चल रहा है। राजद ने इस पद के लिए उन्हें चुनाव भी लड़वाया था।17वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए वे महागठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए थे।

तब अंतरात्मा की आवाज पर वोट मिलने की उम्मीद की गई थी, लेकिन भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा भारी मतों से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए थे। विजय सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़े जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को 114 विधायकों का वोट मिला था।

सभापति पद के लिए जदयू में प्रो. रामवचन राय का नाम आगे
बिहार विधान परिषद में सभापति का पद जदयू को देने पर लगभग सहमति बन गई है। जदयू की ओर से प्रो. रामवचन राय का नाम इस पद के लिए आगे चल रहा है। अभी विधान परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह हैं। वे नीतीश कुमार के नजदीकी हैं लेकिन चूंकि भाजपा को सरकार से अलग कर दिया गया है। इसलिए भाजपा ही नहीं चाहती कि अवधेश नारायण सिंह सभापति पद पर रहें।

प्रो. रामवचन राय हिंदी के प्रोफसर रहे हैं। विधायी कार्यों का लंबा अनुभव उनके पास है। जदयू के विधायी कार्यों में उनकी काफी भूमिका रहती है। यूनिवर्सिटी में कुलपतियों के चयन वाली कमेटी में भी वे सदस्य हैं। वे पहले राजद से और अब जदयू से एमएलसी हैं। नीतीश कुमार की टीम में बुद्धिजीवी चेहरे के रूप में उनकी पहचान है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें