अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ओपिनियन पोल: 2024 में बीजेपी को अकेले कितनी सीटें

Share

लोकसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं और इससे पहले हाल ही में विपक्षी दलों का नया गठबंधन I.N.D.I.A बना है। यह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के सामने कितनी चुनौती पेश करता है यह देखने वाली बात होगी। हालांकि इससे पहले एक ओपिनियन पोल के नतीजे सामने आए हैं।

2024 लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? विपक्षी दलों का नया गठबंधन I.N.D.I.A बनने के बाद क्या 2024 की तस्वीर बदलेगी? अगले साल देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इन तमाम सवालों के बीच पब्लिक मूड जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल किया है। इस ओपिनियन पोल के जो नतीजे सामने आए हैं उसमें एक बार फिर बीजेपी बढ़त बनाती हुई दिख रही है। इस ओपिनियन पोल में 543 में से 543 सीटों के नतीजे बताए गए हैं। इन543 सीटों में से एनडीए 318 तो वहीं I.N.D.I.A को 175 और अन्य दलों को 50 सीटों का अनुमान लगाया गया है।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले आए एक ओपिनियन पोल के नतीजों में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनती दिख रही है। हालांकि इस सर्वे में बीजेपी की पिछले चुनाव के मुकाबले सीटें थोड़ी कम होती दिख रही हैं। वहीं विपक्षी दलों के नए गठबंधन I.N.D.I.A के बनने से कुछ दलों को फायदा होता दिख रहा है। हालांकि इस नए गठबंधन में कांग्रेस को इससे बहुत फायदा होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, जेडीयू को फायदा होता नहीं दिख रहा लेकिन इस गठबंधन से कुछ दलों के सीटों में इजाफा हो रहा है। इस लिस्ट में टीएमसी और आम आदमी पार्टी है। यदि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर दिल्ली और पंजाब में लड़े तो AAP को फायदा होगा। लोकसभा चुनाव से पहले पब्लिक का मूड जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल किया। इस ओपिनियन पोल के नतीजे इस प्रकार हैं।

NDAI.N.D.I.Aअन्य
31817550

NDA और I.N.D.I.A के बीच कई राज्यों में कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। हालांकि यूपी जहां लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें हैं और यहां एक बार फिर मोदी-योगी की जोड़ी कमाल करती दिख रही है। यहां एनडीए एक बार फिर 70 से अधिक सीटें जीतती हुई दिख रही हैं। ओपिनियन पोल के जो नतीजे हैं उसमें विपक्षी गठबंधन यहां कारगर होता नहीं दिख रहा।

दलसीटेंफायदा/नुकसान
बीजेपी29013 सीटों का घाटा
कांग्रेस6614 सीटों का फायदा
आम आदमी पार्टी109 सीटों का फायदा
टीएमसी297 सीटों का फायदा
बीजेडी131 सीट का फायदा
शिवसेना शिंदे गुट2
शिवसेना उद्धव गुट11
सपा41 सीट का घाटा
आरजेडी77 सीटों का फायदा
जेडीयू79 सीटों का घाटा
एनसीपी शरद पवार4
वाईएसआर कांग्रेस184 सीटों का नुकसान
टीडीपी74 सीटों का फायदा
लेफ्ट फ्रंट83 सीटों का फायदा
बीआरएस81 सीट का नुकसान

ओपिनियन पोल के जो नतीजे हैं उसमें पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। 42 सीटों में से बीजेपी के खाते में इस बार केवल 12 सीटें जाती दिख रही हैं। 40 सीटों वाले राज्य बिहार में बीजेपी के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं जेडीयू को सात सीटें और आरजेडी को भी इतनी ही सीटें मिलती दिख रही है। वहीं एलजेपी (R) को 2 सीटें, आरएलजेपी को 1 सीट, कांग्रेस के खाते में 2 और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है। यूपी में अकेले बीजेपी को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं।

राज्यों के हिसाब से किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं

राज्यबीजेपीकांग्रेसअन्य
गुजरात2600
कर्नाटक2071
हरियाणा820
झारखंड1202
राजस्थान2140
मध्य प्रदेश2450
छत्तीसगढ़740
दिल्ली502 AAP
पंजाब058 AAP
जम्म कश्मीर-लद्दाख303
हिमाचल प्रदेश310
ओडिशा8013 BJD
उत्तराखंड500

इस बार महाराष्ट्र की लड़ाई काफी दिलचस्प है। उद्धव ठाकरे, शरद पवार दोनों की पार्टी टूट चुकी है। हालांकि यह ओपिनियन पोल के नतीजे हैं लेकिन एक बात तो तय है कि यहां लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है। महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों के जो नतीजे ओपिनियन पोल में आए हैं उसको इस टेबल में देखिए-

राज्यों के हिसाब से किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं।

राज्यबीजेपीकांग्रेसअन्य
गुजरात2600
कर्नाटक2071
हरियाणा820
झारखंड1202
राजस्थान2140
मध्य प्रदेश2450
छत्तीसगढ़740
दिल्ली502 AAP
पंजाब058 AAP
जम्म कश्मीर-लद्दाख303
हिमाचल प्रदेश310
ओडिशा8013 BJD
उत्तराखंड500

इस बार महाराष्ट्र की लड़ाई काफी दिलचस्प है। उद्धव ठाकरे, शरद पवार दोनों की पार्टी टूट चुकी है। हालांकि यह ओपिनियन पोल के नतीजे हैं लेकिन एक बात तो तय है कि यहां लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है। महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों के जो नतीजे ओपिनियन पोल में आए हैं उसको इस टेबल में देखिए-

दलसीटों की संख्या
बीजेपी20
कांग्रेस9
शिवसेना( शिंदे)2
शिवसेना (UBT)11
NCP (अजित)2
NCP (शरद)4

बंगाल में चलेगा ममता का जादू
पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। 42 सीटों में से बीजेपी के खाते में इस बार केवल 12 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 29 और कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट जाती दिख रही है।

यूपी में बीजेपी को कितनी सीटें

दलसीटें (कुल सीटें 80)
बीजेपी70
सपा4
बसपा0
कांग्रेस2
अपना दल2
आरएलडी1
सुभासपा1

नीतीश के जाने से बिहार में बीजेपी को कितना नुकसान
पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ नीतीश कुमार थे। इस बार नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी एक साथ है। बिहार को लेकर ओपिनियन पोल के जो नतीजे सामने आए हैं उसमें 40 सीटों वाले राज्य में बीजेपी के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं जेडीयू को सात सीटें और आरजेडी को भी इतनी ही सीटें मिलती दिख रही है। वहीं एलजेपी (R) को 2 सीटें, आरएलजेपी को 1 सीट, कांग्रेस के खाते में 2 और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है।

राज्य (तमिलनाडु)सीटें
DMK19
AIADMK8
कांग्रेस7
बीजेपी0
अन्य5

केरल में किसको कितनी सीटें
केरल में ओपिनियन पोल के सर्वे के दौरान एनडीए बनाम इंडिया’ के तौर पर सर्वे नहीं किया गया था। यहां एलडीएफ और यूडीएफ दोनों को अलग रखकर सवाल पूछा गया। केरल की 20 सीटों में से UDF को 14 तो वहीं एलडीएफ के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं। बीजेपी का यहां खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें