अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लोधी के समर्थन में उतरी OBC सभा

Share

ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किये गए उमा भारती समर्थक नेता प्रीतम लोधी के समर्थन में अब ओबीसी महासभा उतर आई है।ग्वालियर में ओबीसी महासभा ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर प्रीतम लोधी को गालियां और जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।यदि FIR नहीं की गई तो शहर में बड़ा आंदोलन होगा।

ओबीसी महासभा ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने आज शहर में सामाजिक न्याय मार्च निकाला और एसपी ऑफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया और  जातिवाद, भेदभाव जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए महासभा का आरोप है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रीतम लोधी पर तो कार्रवाई कर दी लेकिन जब नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने हमारे समाज के बीजेपी के ही नेता जवाहर प्रजापति के खिलाफ अपशब्द कहे तब क्यों एक्शन नहीं लिया?

पार्टी से निष्कासन के बाद अब  ब्राह्मण समाज सरनेम वाले लोग प्रीतम लोधी को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।यदि सरकार और पुलिस प्रशासन चाहता है कि वर्ग संघर्ष ना हो तो ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल FIR की जाए।यदि पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो तीन दिन बाद एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।वहीं पुलिस का कहना है कि हमने शिकायती आवेदन ले लिया है, उन्होंने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की है उसकी जांच का FIR की जाएगी।  

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें