अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भारत के राष्ट्रपति…!

Share

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता। दो कार्यकालों तक राष्ट्रपति, संविधान सभा के अध्यक्ष। 1962 में
भारत रत्न दिया गया था।

डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन
दर्शनशास्त्री, लेखक, आंध्र विवि और काशी हिंदू विवि के कुलपति रहे। उनके जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक
दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. जाकिर हुसैन
स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम
मुस्लिम राष्ट्रपति। भारत रत्न से सम्मानित। जामिया मिलिया के संस्थापक सदस्य रहे।

वराहगिरी वैंकट गिरी
यह पहले भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे थे। 1975 में उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

डाॅ. फखरुद्दीन अली अहमद
स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय
रूप से भाग लिया। केंद्रीय मंत्री रहे। दूसरे राष्ट्रपति जिनका पद पर रहते देहांत हुआ।

नीलम संजीव रेड्डी
समाजसेवी, कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

ज्ञानी जैल सिंह
भारत के पहले सिख राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पहले ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्र
सरकार में मंत्री भी रहे।

आर. वेंकटरमण
वे एक वकील, समाजसेवी और महान राजनेता थे। राष्ट्रपति काल में सर्वाधिक प्रधानमंत्री को पद की शपथ
दिलाई।

डॉ. शंकर दयाल शर्मा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री रहे। वे आंध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे।

के. आर. नारायणन
भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति और प्रथम मलयाली व्यक्ति थे जिन्हें देश का सर्वोच्च पद प्राप्त हुआ था।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
भारत के मिसाईल मैन के नाम
से विख्यात। वे पहले वैज्ञानिक थे जो राष्ट्रपति बने। 1997 भारत रत्न दिया गया।

प्रतिभा देवीसिंह पाटील
पहली महिला राष्ट्रपति। राजस्थान की राज्यपाल रहीं थी। इतना ही नहीं वह सुखोई विमान उड़ाने वाली पहली
महिला राष्ट्रपति भी हैं।

प्रणब मुखर्जी
राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से
पहले केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे। 2017 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

रामनाथ कोविंद
वकील, समाजसेवी और दलित राजनेता रहे हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले वे बिहार के राज्यपाल और राज्यसभा से
सांसद भी रहे।

पहली बार जनजातीय समाज से आने वाली देश की बेटी भारत के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर पहुंची हैं। देश
ने द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया है। ये 130 करोड़ से अधिक भारतवासियों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। –
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें