अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

औरंगपुरा व बोरिया में दुग्ध समिति के नवीन भवन का लोकार्पण तथा बोनस वितरण

Share

देपालपुर। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित औरंगपुरा में नवीन दुग्ध समिति भवन लोकार्पण  एवं बोनस वितरण कार्यक्रम  एवं बोरिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के नवीन समिति भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत  में इंदौर सहकारी दुग्ध के अध्यक्ष मोतिसिंह पटेल सहित अतिथियों द्वारा कन्या पूजन करके  किया गया। दुग्ध सहकारी समिति मर्यादित औरंगपुरा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का साफा बांधकर शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष  उमरावसिंह मौर्य ,मुख्य अतिथि मोतीसिंह पटेल , विशेष अतिथि सुरेश सिंह पटेल  संचालक   ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.एन.द्विवेदी, भाजपा महामंत्री गुमानसिंह पंवार, द्वारा  औरंगपुरा दुग्ध समिति के 220 दूध उत्पादक सदस्यों को दस लाख रुपये  का बोनस वितरित किया गया एवं रुपये 10 लाख की लागत से बने नवीन समिति भवन साथ ही बोरिया दुग्ध समिति के नवीन समिति भवन  का लोकार्पण किया  गया। इस अवसर पर  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  इंदौर सहकारी दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल  ने कहा कि निजी दूध व्यापारी जो मुनाफा कमाता है उसका लाभ सिर्फ उसको होता है परंतु दुग्ध समिति एवं दुग्ध संघ जो लाभ कमाते है वो सदस्यों को बोनस के रूप में वितरित किया जाता है ,दोनो में ये ही फर्क है ।इंदौर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा संचालित सांची चिकित्सा सहायता योजना में पति पत्नी और दो बच्चों का साठ हजार तक बीमारी व्यय का भुगतान दुग्ध संघ द्वारा मात्र 100 रुपये की प्रीमियम पर किया जाता है ।साथ ही दुग्ध उत्पादक सदस्य की मृत्यु पर पांच हज़ार की अनुग्रह राशि दुग्ध संघ द्वारा तत्काल उनके परिवार को दी जाती है ।दुग्ध समिति के कर्मचारी की मृत्यु पर उसके परिवार को रुपये तीन लाख की सहायता दी जाती है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रंहे   पूर्व इंदौर सहकारी दुग्ध संघ अध्यक्ष उमरावसिंह मौर्य  द्वारा अपने उद्बोधन में दूध के क्रय भाव बढ़ाने एवं संघ की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही  जिला भाजपा महामंत्री गुमान सिंह पंवार  एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ए. एन. द्विवेदी द्वारा भी अपने उद्बोधन में दुग्ध संघ की गतिविधियों व पशुपालन के संबंध में जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप  से वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वारका शारदा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन सोनी,नरेन्द्र मकवाना, सरपंच राजेश बड़वाया,  कैलाश पटेल ,आर. पी.एस. भाटिया ,सत्यनारायण जाट,राजेन्द्र कोठारी, किशोर पटेल,बद्री फोजी,शैलेन्द्र यादव,हंसराज नागर, भारत पटेल,सरदार सिंह सरपंच , रफीक पठान , यूसुफ भाई , रफीक पटेल पप्पू मकवाना, प्रवीण पटेल सुरेश नागर , संजय मकवाणा , राजीव यादव मानसिंह नकुम  राजेन्द्र पटेल , विष्णु  मंडलोई , कालूसिंह  भवानी चोधरी , दिनेश नागर , आशीष मकवाणा , गोकुल मकवाणा ,  हर्षित खण्डेलवाल  संस्था अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह नागर ,प्रबन्धकारिणी सदस्य ,सचिव महेंद्र नागर , हरि सिंह यादव ,सुरेश पटेल , रमेश चंद्र नागर ,ओपी सोनी ,पी .एस. भाटिया , ए. एल.पोरवाल ,आर. एन. गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें