अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

क्या है रामकथा का स्रोत?

Share

सुधा सिंह 

    बाल्मिकी रामायण ही वो संस्कृत ग्रंथ है जिससे प्रेरित होकर ब्राह्मण साहित्य में अन्य रामकथाएं अवतरित हुई है,ये ग्रंथ ईसवी पश्चात का ही है. इससे पहले जब पाणिनी कृत संस्कृत नहीं थी और प्राक् संस्कृत थी,यानी ईसवी से करीब तीन सदियों पूर्व,तब क्या किसी ब्राह्मण साहित्य में रामकथा के अवयव हैं?

       बाल्मिकी रामायण में विश्वामित्र, भारद्वाज और वशिष्ठ तीनों ऋषि मौजूद हैं,ये तीनों ऋषि ऋग्वेद के 3,6 और सातवें मंडल के मुख्य ऋषि हैं अथवा इनके वंशज मंत्र दृष्ट्रा ऋषि हैं।

       ऋग्वेद में रामकथा का तब भी कोई अवयव नहीं है, मैं पहले और दसवें मंडल का जिक्र नहीं करुगा क्योंकि वो बाद में जोड़े गए हैं.

महत्वपूर्ण ब्राह्मण जैसे शत पथ और ऐतरेय में रामकथा नहीं है, मुख्य उपनिषदों में नहीं है…. जबकि छांदोग्य में कैकेय राज अश्वपति हैं जो अरुण के पुत्र उद्दालक को ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा देते हैं, उपनिषदों में जनक हैं, लेकिन तब भी रामकथा का अवयव नहीं! ये 1500BC से 600BC तक का लेखाजोखा है.

*फिर रामकथा ब्राह्मण साहित्य में आई कहां से?*

       इसका मूल बौद्ध जातक कथा दशरथ जातक है ,ये भगवान बुद्ध ही थे जिन्होंने जैतवन में इसे अपने एक शोकाकुल शिष्य को सुनाया उसके उस संताप को कम किया जो उसके पिता की मृत्यु से उमड़ा था.

       इस कथा के दशरथ पुरुषत्व से हीन नहीं, न कोई श्रृंगी ऋषि हैं न रावण और परशुराम….. न वानरों की सेना, न फेंटेसी से भरा कल्पना लोक जैसा अमूमन ब्राह्मण साहित्य में होता है.

       कथा के राम स्थित प्रज्ञ हैं, ज्ञानी हैं, जीवन की प्रकृति के ज्ञाता हैं और अनित्यवाद के उपदेशक, वो तपस्वी और वचन के पक्के, कुल और पिता के आज्ञाकारी और एक धर्म परायण शासक हैं, उन्हे भगवान बुद्ध इसी लिए राम पंडित कह कर संबोधित करते है।

       इस कथा में दशरथ काशी के शासक हैं, राम, लक्ष्मण, सीता तीनों भाई बहिन हैं, भरत की माता, विमाता हैं,और दशरथ चतुरंगिनी सेना के स्वामी है। 

     अब चूंकि हम लोग जिस संस्कृति में जन्मे हैं तो हम बाल्मिकी रामायण को ही सत्य मानेंगे और अन्य बातों पर विश्वास नहीं करेंगे, चाहे दोनों कथाओं में जातक कथा कम से कम 500 साल पुरानी है,और पहले लिपिबद्ध भी हुई.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें