अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 देश नहीं बिकने देंगे…..!

Share

मुनेश त्यागी

तुम पूंजीपतियों के दल्ले हो
तुम किसान मजदूर के दुश्मन हो
हम देश नहीं बिकने देंगे।

गुरुर जालिमों का तोड़ा है
संगठन हमारी ताकत है
हम देश नहीं बिकने देंगे।

भारत मां की कसम है हमको
हम भारत मां के जाए हैं
हम देश नहीं बिकने देंगे।

हम कसम राम की खाते हैं
हम चालें तुम्हारी समझ गए
हम देश नहीं बिकने देंगे।

हम लाठी गोली खाएंगे
हम देश पर मर मिट जाएंगे
हम देश नहीं बिकने देंगे।

तुम देश बेचने वाले हो
हम देश बचाने वाले हैं
हम देश नहीं बिकने देंगे।

हम हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
हम सुभाष भगत के वारिस हैं
हम देश नहीं बिकने देंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें