अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रजवाड़ो का  राजवाड़ा….. नो व्हीकल झोन….!!!

Share

देश दुनिया में हमारा गौरव बढ़ाता… राजशाही अंदाज का जो हमें अनुभव कराता… मां अहिल्या के इतिहास से रूबरू कराता… होलकरों की शान दिखाता… हमारे शहर ” इंदौर ” का मान बढ़ाता… आमजनों को आकर्षित कर जाता… देश-विदेश में हमारी पहचान बनाता… यही तो हमारा राजवाड़ा कहलाता… जी हां हम बात कर रहे इंदौर शहर का गौरव बढ़ाने वाले राजवाड़े की… वैसे तो सुबह से शाम तक यहां आने जाने वालों की चहल-पहल बनी रहती है… वाहनों की भी रफ्तार यहीं से होकर गुजरती है… हर आमजन इसकी खूबसूरती निहारने आता है… अपने मोबाइल में अपने साथ इसकी भी फ़ोटो ले जाता है… सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इसकी शान वो बताता है… होलकरों के इतिहास को जान वो खुद भी अचंभित हो जाता है… राजवाड़ा वैसे तो शहर की शान है… यहां के हर इंदौरी के दिलो-दिमाग में बसा वो इतिहास है जो चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता… देश-विदेश के मेहमान ही क्यों न हो… यहां आने का… इसकी खूबसूरती देखने का… यहां के इतिहास को जानने के लिए लालायित नजर आता है… मां देवी अहिल्या के इस मंदिर कहे जाने वाले राजवाड़ा का नाम आज शहर का हर बाशिंदा अपने अंदाज में लेता है… सुबह-शाम यहां सेल्फी लेते युवा दिख जाएंगे… अपने अंदाजा में अलग-अलग पोज वो दे जाएंगे… आसपास के लोगों को नजर अंदाज कर जब वहां वो रील बनाएंगे तो पूरे देश में उनसे ज्यादा इंदौर का गौरव कहे जाने वाले राजवाड़ा का नाम लेते नजर आएंगे… बढ़ती आबादी को देखते हुए अब राजवाड़ा क्षेत्र को भी नो व्हीकल झोन बनाना चाहिए ताकि यहां आने वाले दर्शकों को इसकी खूबसूरती और फ़ोटो लेने में कोई परेशानी न हो… इसके लिए शहर की सामाजिक संस्थाओं, संगठनों को आगे आकर एक पहल करने की जरूरत है जिससे हमारा इंदौर का गौरव कहे जाने वाला राजवाड़ा क्षेत्र नो व्हीकल झोन में आए जिससे यहां आने वाले दर्शकों को सेल्फी, फ़ोटो ओर इस जगह का भरपूर आनंद लेने को मिल सके….!!!*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें