अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज के ताजा समाचार:दुनिया से खत्म हुए केमिकल हथियार; DRDO साइंटिस्ट ने मिसाइल सीक्रेट्स पाकिस्तान भेजे

Share

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इंफाल पश्चिम जिले में शुक्रवार रात एक उग्र भीड़ ने दो वाहनों को फूंक दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के कई स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं और उनके वेतन का भुगतान दिल्ली सरकार के राजकोष से किया जा रहा था। कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली, मुंबई समेत देशभर में आज बारिश का अलर्ट है।

पहले आज का प्रमुख इवेंट

  • 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 6 जुलाई से चल रही भाजपा की तीसरी मीटिंग आज हैदराबाद में होगी। इसमें दक्षिण के राज्यों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, अंडमान और लक्षद्वीप के नेताओं को बुलाया गया है।

बंगाल पंचायत चुनाव में 15 लोगों की मौत; गृह मंत्री शाह ने ममता सरकार से रिपोर्ट मांगी

कूच बिहार के एक गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया।

कूच बिहार के एक गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दिन अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हुई है। कई जगह बैलेट पेपर फाड़े गए तो कहीं बैलेट बॉक्स को पानी में डाल दिया गया और कहीं आग लगा दी गई। मरने वालों में 8 TMC कार्यकर्ता, तीन CPI(M) कार्यकर्ता, कांग्रेस-भाजपा और ISF के एक-एक कार्यकर्ता और एक निर्दलीय कैंडिडेट का पोलिंग एजेंट शामिल है। हिंसा की घटनाओं को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

ये खबर अहम क्यों है: राज्य की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों के नतीजे 11 जुलाई को आएंगे। 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। इनमें सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं। वहीं, भाजपा के 63 उम्मीदवार, कांग्रेस के 40 और CPM के 36 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे।


मोदी बोले- बलात्कार के मामले में राजस्थान सबसे आगे; आरोपियों को बचाने में जुटी सरकार
PM मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। राज्य सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। PM ने कहा कि हम दिल्ली से योजनाओं का पैसा भेजते हैं, यहां कांग्रेस का पंजा झपट्‌टा मार देता है।

 राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। PM मोदी ने राजस्थान में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे की सौगात दी। एक्सप्रेस हाईवे से भाजपा अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। एक सेक्शन का उद्घाटन शनिवार को बीकानेर में हुआ, वहीं दूसरे का सितंबर में होगा। सितंबर के बाद ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगनी है।


लद्दाख में 14,500 फीट की ऊंचाई पर सेना की एक्सरसाइज; सिंधु नदी में उतरे लॉन्ग रेंज तोप

नए हथियारों और वाहनों के साथ सेना ने सिंधु नदी के किनारे एक्सरसाइज की।

नए हथियारों और वाहनों के साथ सेना ने सिंधु नदी के किनारे एक्सरसाइज की।

इंडियन आर्मी ने लद्दाख के न्योमा सैन्य स्टेशन पर नए लड़ाकू टैंक, तोप और ऑर्म्ड व्हीकल तैनात किए हैं। इनमें धनुष होवित्जर से लेकर एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल शामिल है। सेना ने सिंधु नदी के किनारे 14,500 फीट की ऊंचाई पर मिलिट्री ड्रील की। इसमें T-90 और T-72 टैंकों को नदी पार करते हुए देखा जा सकता है।

भारत ने सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी लद्दाख में चीन से सटी सीमा पर हाई फ्रीक्वेंसी एयर डिफेंस सिस्टम, लेजर गाइडेड मॉडर्न मिसाइलें, मॉर्डन ड्रोन, आर्टिलरी गन और टैंक भी तैनात किया है। बॉर्डर पर सर्विलांस बढ़ाने के लिए सेना को लेटेस्ट हार्डवेयर से भी लैस किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

AC चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया घटेगा; 25% तक कम करने का ऐलान
रेलवे ने सभी ट्रेनों के AC चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती का ऐलान किया है। यह रियायती दरें केवल उन ट्रेनों पर लागू होंगी, जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50% सीटें ही भर पाई थीं। इनमें वंदे भारत, अनुभूति और विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन भी शामिल हैं।

 जून महीने में भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ 29% सीट ही भर पाईं थी। वहीं, इंदौर-भोपाल वंदे भारत में सिर्फ 21% ऑक्यूपेंसी रही। इसके अलावा नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत की भी 55% सीटें ही फुल हो पा रही हैं। जिस वजह से रेलवे को घाटा हो रहा है।

. DRDO साइंटिस्ट ने मिसाइल सीक्रेट्स पाकिस्तान भेजे; ब्रह्मोस और अग्नि के सीक्रेट बताए

प्रदीप कुरूलकर (ब्लू मास्क लगाए) पुणे में एक DRDO लैब का डायरेक्टर था।

प्रदीप कुरूलकर (ब्लू मास्क लगाए) पुणे में एक DRDO लैब का डायरेक्टर था।

एंटी टेररिज्म स्क्वायड ने DRDO साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर के खिलाफ पुणे कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। ATS का कहना है कि साइंटिस्ट ने पाकिस्तान की महिला एजेंट को ब्रह्मोस और अग्नि जैसी मिसाइल सिस्टम से जुड़े सीक्रेट इन्फॉर्मेशन शेयर किए थे। प्रदीप को 3 मई 2023 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रदीप कुरूलकर की प्रोफाइल टीम लीडर एंड लीड डिजाइनर की थी। मिसाइल लॉन्चर्स समेत कई उपकरणों के सफल डिजाइन और डेवलपमेंट में उसकी भूमिका है। इसके अलावा कुरूलकर ने MRSAM, निर्भय सबसोनिक क्रूज मिसाइल, QRSAM, XRSAM जैसे कई सिस्टम का डिजाइन और डेवलपमेंट किया है। ऐसे में अहम जानकारियों को साझा कर उसने नेशनल सिक्योरिटी को खतरे में डाला है।

पाकिस्तानी एजेंट से खुफिया जानकारी शेयर करने वाले DRDO साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर के खिलाफ पुणे की एक कोर्ट में 30 जून को चार्जशीट दाखिल की गई।

जिसमें पता चला कि उसने पाकिस्तानी एजेंट को ब्रह्मोस और अग्नि जैसी इंडियन मिसाइल सिस्टम की जानकारी शेयर की थी।

चार्जशीट के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंट (महिला) ने प्रदीप को प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद प्रदीप से भारत की खूफिया जानकारियां हासिल कीं।

साइंटिस्ट ने DRDO की सीक्रेट इन्फॉर्मेशन अपने पर्सनल फोन में इकट्ठी कीं और फिर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट के साथ शेयर किया। उसने लड़की को अपने पर्सनल और ऑफिशियल दौरों के बारे में भी बताया था।

प्रदीप कुरूलकर पुणे में एक DRDO लैब का डायरेक्टर था। शक होने पर महाराष्ट्र के एंटी टेररिज्म स्क्वायड ने उसे 3 मई 2023 को गिरफ्तार किया था।

उसकी गिरफ्तारी ऑफिशियल्स सीक्रेट्स एक्ट के तहत हुई थी। फिलहाल, वह न्यायिक हिरासत में है।

तस्वीर DRDO साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर की है, जिस पर पाकिस्तानी एजेंट से भारत की मिसाइलों से जुड़ी जानकारियां शेयर करने का आरोप है।

तस्वीर DRDO साइंटिस्ट प्रदीप कुरूलकर की है, जिस पर पाकिस्तानी एजेंट से भारत की मिसाइलों से जुड़ी जानकारियां शेयर करने का आरोप है।

लड़की ने अश्लील वीडियो भेजकर साइंटिस्ट को फंसाया था
ATS की चार्जशीट के मुताबिक, प्रदीप एक लड़की से वॉट्सऐप, वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए बात करता था। लड़की ने बताया था- उसका नाम जारा दासगुप्ता है और वो ब्रिटेन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती है।

लड़की ने अश्लील मैसेज और वीडियो भेज कर साइंटिस्ट से दोस्ती की थी। चार्जशीट के मुताबिक, प्रदीप लड़की की खूबसूरती पर फिदा थे। इसीलिए लड़की ने उनसे जो भी जानकारी मांगी, प्रदीप ने शेयर कर दी।

जांच में लड़की का IP एड्रेस पाकिस्तान का निकला
ATS ने जब छानबीन की तो लड़की का IP एड्रेस पाकिस्तान का निकला। वह असल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एजेंट थी। जिसने प्रदीप को अपनी बातों में फंसाया था। दोनों ने जून 2022 से दिसंबर तक एक-दूसरे से बातचीत की थी। प्रदीप ने फरवरी 2023 में लड़की के नंबर को ब्लॉक कर दिया था।

गिरफ्तारी के बाद प्रदीप कुरूलकर को पूछताछ के लिए पुणे स्थित ATS कार्यालय ले जाया गया था।

गिरफ्तारी के बाद प्रदीप कुरूलकर को पूछताछ के लिए पुणे स्थित ATS कार्यालय ले जाया गया था।

ब्रह्मोस और अग्नि समेत कई सेंसिटिव जानकारी शेयर कीं
चार्जशीट के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंट ने प्रदीप से ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन, UCV, अग्नि मिसाइल लॉन्चर और मिलिट्री ब्रिजिंग सिस्टम समेत कई सेंसिटिव जानकारी मांगी थी। इस पर प्रदीप ने महिला को ब्रह्मोस, डिफेंस ड्रोन, रुस्तम UAV,मेंटर मिसाइल, राफेल सिस्टम, एस्ट्रा मिसाइल, AK फायर आर्म्स अग्नि 6 मिसाइल लांचर एंटी-सैटेलाइट मिसाइल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की डिटेल्ड शेयर की।

एयर मिसाइल SAM पर DRDO साइंटिस्ट और पाकिस्तानी एजेंट की चैट…

जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- बेबी अभी मैंने इसे देखा, क्या तुम इस पर काम कर रहे हो? प्रदीप (DRDO साइंटिस्ट)- हां, मैं SAMs पर भी काम कर रहा हूं।

जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- इसे पूरा होने में कितना समय लगेगा? प्रदीप (DRDO साइंटिस्ट)- अगले कुछ हफ्ते।

जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- तुम यह आर्मी को दोगे या एयर फोर्स को? प्रदीप (DRDO साइंटिस्ट)- आर्मी और एयर फोर्स दोनों को।

जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- तो टेस्टिंग और ट्रायल पूरा हो गया है?

प्रदीप पर शक होने पर DRDO ने उसके खिलाफ इंटरनल जांच शुरू कर दी थी। इससे पहले ही प्रदीप ने फरवरी 2023 में लड़की के नंबर को ब्लॉक कर दिया था।

प्रदीप पर शक होने पर DRDO ने उसके खिलाफ इंटरनल जांच शुरू कर दी थी। इससे पहले ही प्रदीप ने फरवरी 2023 में लड़की के नंबर को ब्लॉक कर दिया था।

ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में DRDO साइंटिस्ट और पाकिस्तानी एजेंट की बातचीत…
जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- क्या ब्रह्मोस भी तुम्हारा आविष्कार है बेबी?
जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- यह खतरनाक है
प्रदीप (DRDO साइंटिस्ट)- मेरे पास शुरुआत डिजाइन्स की रिपोर्ट्स हैं (ब्रह्मोस की कुछ विशेष जानकारी उसमें नहीं है)
जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- बेबी…

जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- यह एयर लॉन्च्ड वर्सन था ना? जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- हमने इसके बारे में पहले बात की थी? प्रदीप (DRDO साइंटिस्ट)- हम्म (स्पेशल डिटेल्स)

अग्नि-6 लॉन्चर पर दोनों की बातचीत…

जारा (पाकिस्तानी एजेंट)- क्या अग्नि -6 लॉन्चर परीक्षण सफल रहा है? प्रदीप (DRDO साइंटिस्ट)- लॉन्चर मेरा डिजाइन है, यह एक बड़ी सफलता थी।

साइंटिस्ट ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुरूलकर ने DRDO के कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनकी प्रोफाइल टीम लीडर एंड लीड डिजाइनर की है। मिसाइल लॉन्चर्स समेत कई उपकरणों के सफल डिजाइन और डेवलपमेंट में उनकी भूमिका है। इसके अलावा कुरूलकर ने MRSAM, निर्भय सबसोनिक क्रूज मिसाइल, QRSAM, XRSAM जैसे कई सिस्टम का डिजाइन और डेवलपमेंट किया है।

‌BSF के ऑफिस में काम कर रहे संविदा कर्मचारी ने पाकिस्तानी एजेंट को दी अहम जानकारी

एक अन्य मामले में गुजरात के भुज में सीमा सुरक्षा बल (‌BSF) के लिए काम करने वाले एक संविदा कर्मचारी को एक महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपी नीलेश बलिया 12वीं पास है और पिछले पांच साल से भुज में BSF हेड क्वार्टर में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के बिजली विभाग ऑफिस में चपरासी के रूप में काम कर रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया ।

मणिपुर में पुलिस कमांडो के सिर में गोली मारी, मौत: बिष्णुपुर बॉर्डर पर फायरिंग, 3 की मौत
मणिपुर में के बिष्णुपुर जिले के मोइरंग तुरेल में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस कमांडो के सिर में गोली लग गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बिष्णुपुर-चुराचांदपुर बॉर्डर पर बसे गांवों में कुकी और मैतेई लोगों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें एक नाबालिग बच्चे समेत 3 लोग मारे गए।

 मणिपुर में 3 मई से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा जारी है। 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ जुलाई में 10 लोगों की मौत हुई है। गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने 3 दिन के मणिपुर दौरे पर गए थे। इसके बावजूद हिंसा की घटनाओं पर रोक नहीं लग पाई है।

 शुक्रवार सुबह को ही बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों की सीमा पर बसे गांवों में कुकी और मैतेई गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल था।

अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों से आई भीड़ ने घाटी में कुछ गांवों में आग लगाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। हालांकि, दूसरी जगहों पर दोनों समुदायों के लोगों के बीच फायरिंग चलती रही। इन इलाकों में सुरक्षाबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

लीज लाइन और फाइबर ऑप्टिक कनेक्शन वाले कंज्यूमर्स के लिए इंटरनेट शुरू
मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य की सरकार को उन लोगों के लिए इंटरनेट एक्सेस की अनुमति देने का आदेश दिया है जिनके पास लीज लाइनें और फाइबर ऑप्टिक कनेक्शन हैं।

वीडियो कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप के घर की है। 3 जुलाई को उनके घर में आग लगा दी थी।

वीडियो कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप के घर की है। 3 जुलाई को उनके घर में आग लगा दी थी।

जुलाई में अब तक हिंसा से 10 लोगों की मौत
मणिपुर हिंसा में जुलाई महीने में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को हुईं 4 मौतों से पहले गुरुवार को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। उन्हें इंफाल वेस्ट जिले में एक स्कूल के बाहर गोली मारी गई थी। इसके बाद राज्य में इंटरनेट बैन 10 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था।

4 जुलाई को एक थोउबल जिले में भीड़ ने भारतीय रिजर्व बटालियन के कैंप पर हमला कर हथियार चुराने की कोशिश की थी। इस दौरान भीड़ और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान 27 साल के एक शख्स की मौत हो गई।

2 जुलाई को बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर दोनों समुदाय के लोग भिड़ गए थे। इसमें तीन लोगों की गोली लगने से जान चली गई। वहीं एक शख्स का सिर काट दिया गया था।

2 जुलाई की घटना के बाद सीएम बीरेन सिंह घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने मारे गए लोगों को श्रद्वांजलि दी और स्थानीय लोगों को सुरक्षा देने का वादा किया।

2 जुलाई की घटना के बाद सीएम बीरेन सिंह घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने मारे गए लोगों को श्रद्वांजलि दी और स्थानीय लोगों को सुरक्षा देने का वादा किया।

मणिपुर पर अमेरिका बोला-भारत ने मदद मांगी तो हम तैयार
अमेरिका ने भी गुरुवार को मणिपुर में जारी हिंसा पर चिंता जाहिर की। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अगर भारत मदद मांगता है तो हम उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा- हम जानते हैं कि ये भारत का आंतरिक मसला है, हम जल्द से जल्द शांति की उम्मीद करते हैं। वहां के हालातों पर हमें कोई रणनीतिक चिंता नहीं है, हमें लोगों की चिंता है।

कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने उनसे मणिपुर पर सवाल पूछा था। इसके जवाब में गार्सेटी ने ये बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के बच्चों और वहां मर रहे लोगों पर चिंता जाहिर करने के लिए किसी का भारतीय होना ही जरूरी नहीं है।

कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने उनसे मणिपुर पर सवाल पूछा था। इसके जवाब में गार्सेटी ने ये बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के बच्चों और वहां मर रहे लोगों पर चिंता जाहिर करने के लिए किसी का भारतीय होना ही जरूरी नहीं है।

इसके जवाब में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि भारत कई चुनौतियों से गुजर रहा है, पर हमें पसंद नहीं की कोई हमारे मामलों में दखलअंदाजी करे। अमेरिका में गन से होने वाली हिंसा में कई लोग मारे जाते हैं। नस्लीय दंगे होते हैं, लेकिन हमने कभी उन्हें इस पर लेक्चर नहीं दिया। नए राजदूत को भारत-अमेरिका के रिश्तों के इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए।

हम मणिपुर के लोगों को शरण देना जारी रखेंगे: मिजोरम CM
मणिपुर के पड़ोसी राज्य मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मंगलवार को कहा कि हमारे यहां लगभग 15 हजार लोग शरण लिए हुए हैं। हम आने वाले समय में भी मणिपुर के लोगों को शरण देना जारी रखेंगे।

जोरमथांगा ने कहा कि 3 मई के बाद से मणिपुर में अब तक कुछ भी नहीं बदला है। मणिपुर में हर दिन हालात बिगड़ रहे हैं। वहां के लोगों से हमारा खून का रिश्ता है, हम उन्हें मुसीबत में नहीं छोड़ सकते।


. दुनिया से खत्म हुए केमिकल हथियार; आखिरी देश US ने भी 70 साल बाद नष्ट किए वेपन्स

तस्वीर अमेरिका के प्यूब्लो डिपो पर नष्ट किए जा रहे केमिकल हथियारों की है।

तस्वीर अमेरिका के प्यूब्लो डिपो पर नष्ट किए जा रहे केमिकल हथियारों की है।

केमिकल हथियारों पर निगरानी रखने वाली UN की संस्था ऑर्गेनाइजेशन ऑफ प्रॉहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन (OPCW) ने ऐलान किया है कि दुनियाभर के केमिकल वेपन्स को नष्ट कर दिया गया है। 2 दिन पहले ही US ने अपने सभी केमिकल हथियार नष्ट किए हैं। वह ऐसा करने वाला आखिरी देश था। उसने फर्स्ट वर्ल्ड वॉर में इस्तेमाल हुए केमिकल हथियारों के जखीरे को 70 साल से स्टोर किया हुआ था।

1997 के केमिकल वेपन कन्वेंशन हुआ था। इसके मुताबिक, सभी देशों को सितंबर 2023 तक केमिकल वेपन्स नष्ट करने की डेडलाइन दी गई थी। तब से अमेरिका कोलोराडो में US आर्मी प्यूब्लो केमिकल डिपो और केन्टकी के ब्लू ग्रास आर्मी डिपो में लगातार अपने केमिकल हथियारों को नष्ट कर रहा है।

द हेग आधारित इस वॉचडॉग के मुताबिक अमेरिका इकलौता ऐसा देश बचा था, जिसके पास केमिकल हथियार थे। रॉयटर्स के मुताबिक, फर्स्ट वर्ल्ड वॉर में पहली बार बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुए केमिकल हथियारों के जखीरे को अमेरिका ने 70 सालों से स्टोर किया हुआ था।

तस्वीर अमेरिका के प्यूब्लो डिपो पर नष्ट किए जा रहे केमिकल हथियारों की है।

तस्वीर अमेरिका के प्यूब्लो डिपो पर नष्ट किए जा रहे केमिकल हथियारों की है।

30 सितंबर 2023 तक नष्ट करने थे सभी केमिकल हथियार
1997 के केमिकल वेपन कन्वेंशन के मुताबिक इसमें शामिल सभी देशों को सितंबर 2023 के आखिर तक सभी केमिकल हथियारों को नष्ट करना था। तब से अमेरिका कोलोराडो में US आर्मी प्यूब्लो केमिकल डिपो और केन्टकी के ब्लू ग्रास आर्मी डिपो में लगातार अपने केमिकल हथियारों को नष्ट कर रहा है।

2022 में केन्टकी में आखिरी M55 रॉकेट को नष्ट किया था, जिसमें VX केमिकल वेपन मौजूद थे। अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट को हथियारों को नष्ट करने में 3 लाख करोड़ रुपए खर्च करने पड़े हैं, जो तय बजट से 2900% ज्यादा है।

OPCW बोला: दोबारा इन हथियारों के निर्माण को रोकना प्राथमिकता
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 1968 में अमेरिका के पास 40 हजार टन केमिकल वॉरफेयर एजेंट्स मौजूद थे। केमिकल वेपन वॉचडॉग ने पिछले कुछ सालों में सीरिया पर सिविल वॉर में इनके इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

OPCW चीफ एरियास ने कहा- हाल ही में केमिकल हथियारों के इस्तेमाल की धमकी को देखते हुए हमारी प्राथमिकता दोबारा इनके निर्माण पर रोक लगाना होगा। UN की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले विश्व युद्ध में केमिकल हथियारों की वजह से करीब 1 लाख लोगों की जान चली गई थी। तब इसे केमिस्ट वॉर कहा गया था। वहीं इसके प्रभाव से अब तक करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

केमिकल हथियारों को समुद्र में बहा देना चाहती थी सेना
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 1970 के दशक में सेना केमिकल हथियारों को एक पुराने जहाज में लोड कर उसे समुद्र में बहा देना चाहती थी। हालांकि, लोगों के विरोध जताने के बाद ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद इन केमिकल हथियारों को एक फरनेस में डालकर जलाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इसे भी मंजूरी नहीं मिल पाई।

फिलहाल अमेरिका ने केमिकल हथियारों को खत्म करने में रोबोटिक मशीन की मदद ली है। शेल्स में रखे गए इन वेपन्स को खोलकर , सुखाकर और धोकर 1500 डिग्री फेरेनहाइट पर जलाया गया है।

अमेरिकी सेना ने टेस्ट किए केमिकल हथियार तो मरीं 5600 भेड़
1918 के बाद से अमेरिकी सेना ने युद्ध में घातक रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है। हालांकि, वियतनाम युद्ध के दौरान उन्होंने एजेंट ऑरेंज जैसे कैमिकल्स का इस्तेमाल किया था जो इंसानों के लिए खतरनाक माने जाते हैं।

1989 में अमेरिका और सोवियत संघ अपने-अपने रासायनिक हथियारों के भंडार को नष्ट करने के लिए सहमत हुए थे। हालांकि, इसका इकलौता रास्ता यही था कि उन्हें जला दिया जाए, लेकिन इससे जहरीला धुआं निकलता, जिसके असर को संभालना काफी मुश्किल है।

साल 1986 में अमेरिकी राज्य उटाह में अचानक 5600 भेड़ों की मौत हो गई। ये जगह केमिकल वेपन्स की टेस्ट साइट के काफी करीब थी। अमेरिकी कांग्रेस के दबाव डालने के बाद सेना ने माना था कि वो VX नाम के एक केमिकल वेपन की टेस्टिंग कर रहे हैं। उनके पास 8 राज्यों में केमिकल हथियारों को जखीरा जमा है।

रूस ने 2017 में नष्ट किए थे अपने केमिकल वेपन
रूस का कहना है कि उसने 2017 में ही अपने सारे केमिकल हथियार नष्ट कर दिए थे। हालांकि, यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने आशंका जताई थी कि रूस-यूक्रेन के खिलाफ केमिकल हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, रूस ने इसके पहले अमेरिका पर यूक्रेन में केमिकल और बॉयोलॉजिकल हथियार बनाने का आरोप लगाया था।

चीन का कहना है कि उसने कभी भी केमिकल हथियार नहीं बनाए। हालांकि, उसके पास सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जापानी सेना के छोड़े हुए केमिकल हथियारों का बड़ा जखीरा था, जिन्हें अब नष्ट करने की बात कही जा रही है। भारत ने साल 2009 में अपने सारे केमिकल वेपन्स नष्ट कर दिए थे।

क्या होते हैं केमिकल हथियार?
ऑर्गेनाइजेशन फॉर द प्रॉहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस यानी OPCW के मुताबिक, केमिकल हथियार ऐसे हथियार होते हैं जिनमें जहरीले केमिकल का इस्तेमाल जानबूझकर लोगों को मारने या नुकसान पहुंचाने के लिए होता है। ऐसे सैन्य उपकरण जो खतरनाक केमिकल को हथियार बना सकते हैं, उन्हें भी केमिकल हथियार या रासायनिक हथियार माना जा सकता है।

केमिकल हथियार इतने घातक होते हैं कि ये पल भर में हजारों लोगों को मौत की नींद सुला सकते हैं और साथ ही उन्हें अलग-अलग बीमारियों के प्रभाव से तिल-तिल कर मरने को मजबूर कर सकते हैं।

तस्वीर 1915 की है, जब जर्मनी की सेना केमिकल हथियारों के साथ जंग के मैदान में तैनात थी।

तस्वीर 1915 की है, जब जर्मनी की सेना केमिकल हथियारों के साथ जंग के मैदान में तैनात थी।

आधुनिक समय में कब हुआ इस्तेमाल?

  • पहले विश्व युद्ध के बाद से दो खाड़ी युद्धों (इराक-ईरान युद्धों) सहित, कम से कम 12 लड़ाइयों में केमिकल हथियारों का इस्तेमाल हो चुका है।
  • इराकी सेना ने 1980 के दशक में पहले खाड़ी युद्ध के दौरान ईरान के खिलाफ केमिकल हथियार का इस्तेमाल किया था, जिससे कम से कम 50 हजार ईरानी मारे गए थे।
  • तानाशाह सद्दाम हुसैन के निर्देश पर 1988 में इराकी सेना ने अपने ही देश के कुर्दों के खिलाफ घातक मस्टर्ड और नर्व एजेंट केमिकल गैसों का इस्तेमाल किया था। करीब एक लाख कुर्दों को मौत के घाट उतार दिया था।
  • 2013-17 के दौरान सीरिया के गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद ने कथित तौर पर रूस की मदद से कई बार अपने देश के विद्रोहियों के खिलाफ केमिकल हथियारों का इस्तेमाल किया है।
  • जापान में आतंकियों ने 90 के दशक में सरीन गैस से केमिकल हमला किया था, जिससे 1994 में 7 और 1995 में टोक्यो मेट्रो में इसके हमले से 12 लोगों की मौत हो गई थी।
  • UN के मुताबिक, सोवियत संघ-अमेरिका के बीच कोल्ड वॉर के दौरान कम से कम 25 देशों ने केमिकल हथियार बनाने और इकट्ठा करने का काम किया, हालांकि पहले विश्व युद्ध के बाद इनका काफी कम इस्तेमाल हुआ है।

कुछ खबरें हेडलाइन में…

  1. दिल्ली शराब नीति केस में 52 करोड़ की प्रॉपर्टीज जब्त: ED ने सिसोदिया की 2 प्रॉपर्टी सील की, 11 लाख का बैंक बैलेंस भी होल्ड किया
  2. शरद पवार बोले- न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं: NCP में फूट के बाद राज्य के दौरे पर निकले, कहा- पार्टी को फिर खड़ा करके दिखाऊंगा 
  3. 8 राज्यों में बाढ़ जैसे हालात: उत्तर भारत में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन रोकी गई 
  4. गुलाम नबी बोले- UCC लाना 370 हटाने जैसा आसान नहीं:कहा- सरकार को सलाह है इसे लागू करने के बारे में न सोचें 
  5. दलाई लामा बोले- चीन से बातचीत के लिए तैयार हूं: तिब्बत समस्या के लिए जो मुझसे मिलना चाहते हैं, आ सकते हैं
  6. पुतिन से बगावत करने वाले वैगनर चीफ के घर छापा: कटे सिर वाली तस्वीर, हथियार, करोड़ों रुपए और विग्स मिलीं 

दिल्ली की अदालत ने दंगा, आगजनी, लूट के आरोपी 6 लोगों को बरी किया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के दौरान दंगा, आगजनी और लूट के आरोपी छह लोगों को शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने बरी कर दिया।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने साहिल, दिनेश, टिंकू, संदीप, विकास कश्यप और सोनू से जुड़े मामले में फैसला सुनाया। आरोपी कथित तौर पर उस हिंसक भीड़ का हिस्सा थे, जिसने 24 और 25 फरवरी, 2020 की रात को भागीरथी विहार में एक दुकान में घुसकर लूटपाट की थी।

मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि ‘वाणी की संवैधानिक स्वतंत्रता’ का मतलब ‘उद्दंडता का लाइसेंस’ नहीं है। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग देश के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ एक साजिश बन गई है। गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा ‘मोदी उपनाम’ वाले बयान को लेकर मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने संबंधी गांधी की याचिका खारिज होने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। एक बयान के अनुसार, नकवी ने कहा कि कुछ लोग मौलिक अधिकारों का राग अलापते हैं, लेकिन वे आसानी से और जानबूझकर मौलिक कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘अधिकार और कर्तव्य दोनों हमारी नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी हैं।’

भाजपा की योजना विपक्ष को कमजोर करने की लगती है: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यस्तरीय दलों को बर्बाद करने और विपक्ष को कमजोर करने की योजना बना ली है। अपने भतीजे अजित पवार और राकांपा के कुछ अन्य विधायकों के विद्रोह करने तथा महाराष्ट्र की शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के कुछ दिन बाद शरद पवार पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन जुटाने के लिए दौरे कर रहे हैं। नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और पीवी नरसिम्हा राव की राजनीति देखी है। वे सभी विपक्षी दलों के बारे में (आलोचनात्मक) टिप्पणी करते थे लेकिन कभी भी उन्हें चुप कराने की कोशिश नहीं करते थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें