अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नूंह में 51 लोगों से हुई यात्रा,पैदल ब्रजमंडल यात्रा नहीं हो सकी,पुलिस की 300 पेज की रिपोर्ट

Share

नूंह

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP), सर्वजातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल के आह्वान पर हिंदू संगठनों की पैदल ब्रजमंडल यात्रा नहीं हो सकी। पुलिस नूंह बाइपास से 51 लोगों को पुलिस सिक्योरिटी में 3 गाड़ियों में लाई। उन्होंने पहले नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। फिर गाड़ियों में उन्हें फिरोजपुर झिरका के रास्ते सिंगार स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचाया गया। वहां जलाभिषेक के बाद यात्रा का समापन हो गया।

हिंदू संगठनों की यात्रा को सरकार और प्रशासन ने पहले ही परमिशन देने से इनकार कर दिया था। नूंह में बाहरी लोगों को मंदिर में एंट्री नहीं दी गई। सिर्फ स्थानीय लोग ही लोकल ID दिखाकर जा सके।

वहीं ​​सोमवार को नूंह में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। यहां के बाजार, स्कूल-कॉलेज सब बंद रहे। धारा 144 लागू कर दी गई है।

भास्कर रिपोर्टर नलहरेश्वर मंदिर से 1 किमी दूर हैं। सभी को आगे जाने से रोक दिया गया है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे पास ऐसा इनपुट है कि मंदिर के आसपास के इलाकों में हिंसा की तैयारी की गई है। इस वजह से किसी बाहरी व्यक्ति को मंदिर में जाने इजाजत नहीं थी।

इससे पहले नूंह यात्रा में हिस्सा लेने अयोध्या से आए संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने गुरुग्राम सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया। इस कार्रवाई के विरोध में उन्होंने प्लाजा के पास ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें 2 होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।

नूंह में अयोध्या से आए संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया।

नूंह ब्रजमंडल यात्रा से जुड़े अपडेट्स….

  • हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर हाकमउद्दीन ​​नूंह में बड़कली चौक पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी RAF टीम के साथ लगाई गई थी। ये सब इंस्पेक्टर नगीना थाने में एडिशनल एसएचओ के पद पर तैनात थे।
  • हरियाणा पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों का दावा किया है। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिले की सारी सीमाएं 27 अगस्त से ही सील कर दी गई। हरियाणा से लगने वाले दिल्ली, राजस्थान और UP बॉर्डर भी सील हैं।
  • जिले की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात हैं जो आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं। वहीं, नूंह के स्कूल-कॉलेज, बैंक और दूसरे तमाम ऑफिस भी बंद हैं। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाओं पर भी आज रात 12 बजे तक के लिए बैन लगा रखा है।
  • इस बार मुस्लिम समुदाय भी सावधानी बरत रहा है। रविवार को ही जिले के गांवों में मस्जिदों से अनाउंसमेंट कराई गई कि सोमवार को यात्रा के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। गांवों में भी किसी जगह 4 से अधिक लोग इकट्ठे न हों। कोई भी अपने गांव से बाहर न जाए।
  • संगठन के सुरेंद्र प्रताप आर्य और योगेश हिलालपुरिया, जिन्हें प्रशासन ने मंदिर जाने की परमिशन दी है, उन्हें रविवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • सोनीपत में धारा 144 लगाई गई है। फरीदाबाद में भारी वाहनों की नो एंट्री की गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी की गई है।

फोटोज में देखिए नूंह के हालात…

नूंह के नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद पुलिस की सुरक्षा में हिंदू संगठन के लोगों को फिरोजपुर झिरका ले जाया जा रहा है।

नूंह के नलहरेश्वर मंदिर में 51 लोगों ने जलाभिषेक किया। इन लोगों को पुलिस सुरक्षा में मिनी बस समेत 3 गाड़ियों में मंदिर तक ले जाया गया।

यह तस्वीर सोमवार सुबह की हैं। नूंह में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

नूंह में पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। ये तस्वीर रविवार रात की है। इसके अलावा नूंह-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, जहां गाड़ियों की चेकिंग करके ही नूंह में एंट्री दी जा रही है।

यह तस्वीर सोमवार सुबह की है। नूंह में दुकानें बंद पड़ी हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरा है।

नूंह में रविवार रात से ही रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया। फोर्स ने अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर रेत की बोरियों की दीवार बना रखी है।

सबसे पहले जानिए यात्रा का शेड्यूल
VHP ने ब्रजमंडल यात्रा का शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, सुबह 11 बजे नूंह के नल्हड़ गांव स्थित ऐतिहासिक नलहरेश्वर महादेव मंदिर से जलाभिषेक के साथ यात्रा शुरू होगी। यहां से यात्रा नूंह शहर से गुजरते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचेगी। सिंगार गांव में खत्म होगी। इस दौरान नलहरेश्वर मंदिर और फिरोजपुर झिरका और सिंगार गांव के मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम होगा।

VHP नेता आलोक कुमार ने बताया कि मेवात का इलाका संवेदनशील है, इसलिए हम 31 जुलाई को हिंसा की वजह से अधूरी रह गई यात्रा को छोटा करेंगे, लेकिन उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो यात्रा बीच में छूट गई थी, उसे सावन के सोमवार को पूरा करना जरूरी है और आज, यानी 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है।

CM-विहिप आमने-सामने
हरियाणा के CM मनोहर लाल और विश्व हिंदू परिषद के नेता इस यात्रा को लेकर आमने-सामने हैं। CM ने यात्रा से एक दिन पहले, रविवार को कहा था कि नूंह में दोबारा यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गई। CM ने लोगों से अपील की थी कि वह नूंह न जाकर अपने नजदीकी मंदिर में ही जलाभिषेक का कार्यक्रम करें।

CM के इस बयान के बाद विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि 28 अगस्त की सुबह 11 बजे नूंह के नलहरेश्वर मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की परमिशन लेने का सवाल ही नहीं उठता।​​​​​​

VHP ने ब्रजमंडल यात्रा का शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, सुबह 11 बजे नूंह के नल्हड़ गांव स्थित ऐतिहासिक नलहरेश्वर महादेव मंदिर से जलाभिषेक के साथ यात्रा शुरू होगी। यहां से यात्रा नूंह शहर से गुजरते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचेगी। सिंगार गांव में खत्म होगी। इस दौरान नलहरेश्वर मंदिर और फिरोजपुर झिरका और सिंगार गांव के मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम होगा।

VHP नेता आलोक कुमार ने बताया कि मेवात का इलाका संवेदनशील है, इसलिए हम 31 जुलाई को हिंसा की वजह से अधूरी रह गई यात्रा को छोटा करेंगे, लेकिन उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो यात्रा बीच में छूट गई थी, उसे सावन के सोमवार को पूरा करना जरूरी है और आज, यानी 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है।

CM-विहिप आमने-सामने
हरियाणा के CM मनोहर लाल और विश्व हिंदू परिषद के नेता इस यात्रा को लेकर आमने-सामने हैं। CM ने यात्रा से एक दिन पहले, रविवार को कहा था कि नूंह में दोबारा यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गई। CM ने लोगों से अपील की थी कि वह नूंह न जाकर अपने नजदीकी मंदिर में ही जलाभिषेक का कार्यक्रम करें।

CM के इस बयान के बाद विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि 28 अगस्त की सुबह 11 बजे नूंह के नलहरेश्वर मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की परमिशन लेने का सवाल ही नहीं उठता।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें